दुकानदारों सहित पूरे पंजाब वासियों को कम से कम दस हजार रूपए मुआवजा दें सरकार: मट्टू

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर में रिलायस माल के समक्ष लगातार चल रहे धरने में आी किसान नेता रविंद्र नीटा के नेतृत्व में किसान मजूदरों व दुकानदारों ने रोष प्रर्दशन किया और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की और दुकाने खोलने या मुआवजा देने की मांग को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष मट्टू, कुल हिंद किसान सभा के नेता चौधरी अच्छर सिंह बिल्ड़ों, कैप्टन करनैल सिंह, दुकानदार रणजीत सिंह पप्पू, दीपा गढ़शंकर, डा. लखविंदर सिंह लक्की को संबोधित करते दुकानें खोलने की मांग की ताकि वह अपने परिवारों का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने लाकडाऊन लगाना ही है तो दुकानदारों सहित पूरे पंजाब वासियों को कम से कम दस हजार रूपए मुआवजा दें ताकि उनके जरूरी खर्च चल सके। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडलों से सलाह मशविरा कर दुकानें खोलने का समय सरकार व प्रशासन तय करें ताकि सभी का काम काज चलता रहे। इस समय हरभजन सिंह गुलपुर, गोल्डी पनाम, इं्रदजीत सिंह टुटोमजारा, अवतार सिंह देनेवाल कलां, धर्मपाल, गुरदियाल सिंह मट्टू, सीतल पाहलेवाल, हर्श कुमार, राजवीर सिंह मोहनोवाल, हरपाल, रेशम सिंह थिंद, नवजीत सिंह पारोवाल, राजदीप सिंह दारापुर, पवनदीप, शाम दियाल, परमजीत, पूरन चंद बीरमपुर व बिक्रमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ को भाजपा पंजाब की कमान : कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने, जाट और हिंदू मतदाताओं को भी लामबंद करने की योजना

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेसी सुनील जाखड़ को भाजपा ने पंजाब की कमान सौंप दी है। भाजपा अब सुनील जाखड़ की कमान में पंजाब में कांग्रेस के किले को ध्वस्त करना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार : दिल्ली से किशोरी को बस में देहरादून लेकर आए बस के चालक, परिचालक

देहरादून की आईएसबीटी में ना​बालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबलिक को बस चालक व परिचालक दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन से लेकर पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ो लूटे 13 फार्मा कंपनियों से और लिए महंगे गिफ्ट : किस ड्रग कंट्रोलर ने कर दिया बड़ा खेल..जानिए कौन !!

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा व विनियमन विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन का भ्रष्टाचार जाल आखिरकार ईडी  की गिरफ्त में आ गया है। ईडी सरीन को आय...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा में आवारा कुत्तों की समस्या का मामला आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी तय करे सरकार : खन्ना

मामला उठा प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष, खन्ना ने पूरे पंजाब में इस समस्या का हल करने की उठायी मांग होशियारपुर, 28 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में...
Translate »
error: Content is protected !!