दुधालटी में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन : पंचायतों से लगभग 60 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया

by
शिमला 22 जुलाई – दुधालटी पंचायत भवन, ब्लॉक टूटू शिमला में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न पंचायतों से लगभग 60 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रायोजित था जिसका कुशल संचालन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद द्वारा कराया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को उद्यम संचालन के हुनर बताना एवं महिला उद्यमियों को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त होने वाली सुविधाओं से अवगत करवाना था।
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शिमला श्री योगेश गुप्ता ने जिला उद्योग केंद्र से प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में बात करते हुए बताये की जो महिलाएं उद्यम के माध्यम से अपनी आजीविका चलाना चाहती है उनके लिए जिला उद्योग केंद्र से ट्रेनिंग एवं अन्य सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अगर कोई उद्यमी उद्यम हेतु मशीन लेना चाहती है तो वह जिला उद्योग केंद्र से संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकती है।
प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी टूटू श्री निशांत शर्मा, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के राज्य परियोजना अधिकारी श्री संजय राणा, एन.आई. एस. बी. यू. डी के राज्य समन्वयक श्री राकेश ठाकुर, ब्लॉक प्रशिक्षण समन्वयक टूटू श्रीमती बिमला शर्मा, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से मेंटर श्री अवनीश मिश्र, ग्राम प्रधान दुधालटी श्री देवेंद्र ठाकुर और एच.पी.एस.आर.एल. एमएमई मिस प्रिया उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सुंदरनगर, 26 मार्च :  राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए: मुख्यमंत्री हिमाचल को उसके अधिकार मिलने चाहिए

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एक निजी न्यूज चैनल के ‘मंच’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 36 करोड़ रुपये स्वीकृत, क्वालिटी से नहीं होगा समझौताः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। रामपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाएं 5 दिनों तक नहीं पहनती कपड़े, हैरान कर देगी वजह

एएम नाथ। कुल्लू :  भारत विविधताओं वाला देश है, यहां हर राज्य और शहर में आपको अलग-अलग लोग और अलग-अलग मान्यताएं देखने को मिलेंगी। बाहरी लोगों को ये मान्यताएं अजीब लग सकती हैं, लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!