दुर्घटना का शिकार हुई नर्सिंग कालेज छात्रा की पीजीआई में इलाज दौरान 4 दिन बाद मौत : 8 फ़रवरी को बस-ट्रक व मोटरसाइकिल दुर्घटना में हुई थी घायल।

by
गढ़शंकर, 12 फरवरी  : गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर 8 फरवरी को बस-ट्रक व मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई गुरुसेवा नर्सिंग कालेज की छात्रा मासिका पुत्री रामपाल निवासी बहलूर जिला स भ स नगर नवाशहर की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज दौरान बीती रात साढ़े आठ बजे मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई कौशल चंद्र थाना गढ़शंकर ने बताया कि मिरतक छात्रा का शव उसके परिजन लेकर गढ़शंकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही 10 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और आगे की बनती कार्यवाही मिरतका के परिजनों के बयान पर की जाएगी। गौरतलब है कि 8 फरवरी को गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर इब्राहीम पुर गांव के पास लकड़ से लदे ट्रक का टायर फटने के कारण वह अनियंत्रित होकर सामने से गुरुसेवा कालेज की बस से टकरा गया था और इसकी चपेट में एक मोटरसाइकिल सवार भी आ गया था। इस दुघर्टना में बस चालक गगनदीप सिंह व मोटरसाइकिल सवार गोल्डी पुत्र किशोर कुमार निवासी जलवाहा स भ स नगर नवाशहर की मौत हो गई थी और बस में सवार 13 छात्र घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में घायल 4 छात्राओं का नवाशहर व 1 छात्रा का इलाज होशियारपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात...
पंजाब

इंस्पेक्टर इंद्रजीत को किसने दी क्लीन चिट : 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम गृह विभाग ने मांगे

जालंधर : पंजाब के गृह विभाग ने पुलिस-ड्रग माफिया सिंडिकेट में बर्खास्त किए जा चुके इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह खिलाफ हुई 14 विभागीय जांचों में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के नाम भी मांगे गए...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी: जसवीर सिंह

गढ़शंकर। सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सब्जी मंडी के अध्यक्ष जसवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सब्जी मंडी में आढ़तियों को दरपेश आ रही मुश्किलों के बारे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। निदेशालय...
Translate »
error: Content is protected !!