दुष्कर्म की शराब के नशे में की कोशिश, गला घोंट मार डाला न मानने पर , दरिंदगी की फिर शव के साथ की

by

जालंधर :  युवती के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जालंधर देहात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा प्रभारी जितेंदर कुमार ने जांच के बाद आरोपी प्रिंस निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी सुरिंदर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ ने थाना लाबंड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है। जांच में पता चला कि लड़की का गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान शमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया था। शमा के मोबाइल के जरिए पुलिस तकनीकी तरीके से आरोपी तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और लड़की से दुष्कर्म करना चाहता था। जब लड़की उसे धक्का देकर भागी तो उसने उसे आगे जाकर पकड़ लिया और उसका गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद उसने लड़की के शव के साथ संबंध बनाएं। किसी को पता ना चले इसलिए शव को नाली में फेंक कर भाग गया। डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को कोर्ट में पेश रिमांड पर लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12.5 किलो हेरोइन बरामद : हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर द्वारा पाकिस्तान आधारित हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को गांव कासेल से गिरफ्तार किया गया है। ...
article-image
पंजाब

A clean and developed India

– MLA Jimpa attended the function organized in Municipal Corporation Hoshiarpur – Said, Lal Bahadur Shastri’s simplicity and patriotism are still a source of inspiration for us – Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 16 किलो हेरोइन की बरामद….पाकिस्तान से आती थी खेप, 2 ग्रिफ्तार

तरनतारन। पाकिस्तान बैठे समग्लरों से राबता बनाकर हेरोइन की खेप मंगवाकर राज्य भर में सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना...
Translate »
error: Content is protected !!