दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

by

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने बताया कि उनके स्कूल के दो छात्रों नेहा राणा व कृतिका ने 98.56% अंक लेकर प्रदेश भर में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों ने अपने माता पिता, स्कूल व इलाके का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही अन्य छात्रा साक्षी ने भी 98% अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है। विद्यालय के 54 छात्रों में से 17 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है। बाकी छात्रों ने भी 60 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार में खुसी का माहौल है। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन पर चेयरमैन भगवान दास चौधरी व प्रिंसिपल ममता चौधरी ने सभी अध्यापकों, छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अमरजीत सिंह ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं : सरकारी तंत्र में अनौपचारिक, व्यक्तिगत एवं मानवीय संबंधों का महत्व भी समझाया

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलावासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वीरवार को नववर्ष के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय के हॉल में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – मुकेश अग्निहोत्री

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि रोहित भदसाली ।शिमला, 16 अगस्त – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोमा के स्वागत में सड़कों उमड़ा जनसैलाब* : प्रदेश के समग्र विकास को सुक्खू सरकार संवेदनशील : यादविंदर गोमा

जयसिंहपुर, 17 दिसंबर :- प्रदेश मंत्रीमण्डल में शामिल होने के बाद पहली बार हलके में आगमन के स्वागत के जयसिंहपुर के लोग जनसैलाब के रूप में सड़कों पर उमड़े। जयसिंहपुर विधान सभा के प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC ने दीवाली पर कमाए 2.72 करोड़ : मासिक कमाई में 12 फीसदी की बढ़ोतरी

रोहित भदसाली । शिमला :आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए खुशी की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अक्टूबर 2024 में...
Translate »
error: Content is protected !!