दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

by

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

इसी क्रम में शुक्रवार को को त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या एसपी-09 सी-9788 कार को चेक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 किलोग्राम, 02 डब्बे टोपी,01 रोल लाल रंग की तार, 01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती बरामद हुआ। वाहन सवार व्यक्तियों से उक्त विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो हुए दिखा नहीं पाए।पुलिस ने अभियुक्तों-रिंकू पुत्र पानू राम (37 वर्ष, ग्राम बलंग, थाना ठियोग, शिमला, हिमाचल प्रदेश), रोहित पुत्र बिशन सिंह (19 वर्ष, ग्राम रोणाहाट, थाना सिलाई, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश), और सुनील पुत्र केवल राम (38 वर्ष, ग्राम सैडोली, थाना कोटखाई, शिमला, हिमाचल प्रदेश)-के खिलाफ थाना त्यूणी में मु.अ.सं. 19/2025 के तहत विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर के 10वीं के मेधावी छात्राओं ने लहराया परचम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा हर्षिता ने 88.7% अंक प्राप्त करके...
article-image
पंजाब

सड़कों को चारागाह बनने से रोकना सरकार का संवैधानिक कर्तव्य : धीमान

गढ़शंकर l लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजों तक ही सीमित हो गई है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बुद्धिजीवियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत विकसित होगा पोंग बांध क्षेत्र : क्षेत्र के अनुरूप हो पर्यटन गतिविधियों का विस्तार, स्थानीय संस्कृति और विरासत को मिले पहचान- डीसी डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 3 नवम्बर। पोंग बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ लगती जगहों के अनुरूप गतिविधियों को विकसित और बढ़ावा देने की जरूरत है। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत जिला...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में ब्लॉक स्तरीय लोक नृत्य मुकाबले आयोजित :  पद्दी सूरा सिंह प्रथम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गढ़शंकर द्वितीय तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम रहा तृतीय स्थान पर 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लोक नाच मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किए...
Translate »
error: Content is protected !!