दृष्टिबाधित युवक द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष : दिव्यांग युवक के आरोप गंभीर हैं, सबको है समानता का अधिकार : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिबाधित युवक द्वारा लगाए गये आरोप बहुत गंभीर हैं। एक मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की बात किया जाना शर्मनाक है। ग़ौरतलब है कि नौकरी की मांग कर रहे दिव्यांग युवा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले थे। उनसे मिलने वाले रोहड़ू निवासी लकी का आरोप है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनसे सवाल किया कि आप तो दृष्टिहीन हैं, आपको दिखाई नहीं देता है, आप क्या करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की बात करना संवेदनहीनता है। आज दिव्यांगजन देश दुनिया में एक से बढ़कर एक काम कर रहे हैं। खेलों से लेकर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नाम कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के बेतुके सवाल का कोई औचित्य नहीं हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसी भी मामले की गंभीरता समझनी होती है। पिछले हफ़्ते जेओए आईटी का रिजल्ट जारी करने की माँग कर रहे युवाओं से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने कहा था कि कैबिनेट मंत्रियों को मनाइए। कुछ मंत्री हैं जो रिजल्ट नहीं जारी कर रहे हैं और आज एक दिव्यांग युवक द्वारा मुख्यमंत्री पर इस तरह के ग़ैरज़िम्मेदाराना तरीक़े से सवाल करने के आरोप लग रहे हैं। यह दुःखद है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार किसी भी मामले में गंभीर नहीं है। इसीलिए प्रदेश के लोगों में असंतोष का माहौल है। आज 13 महीनें के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग सरकार के ख़िलाफ़ सड़क पर है। सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को यह सोचना होगा कि आख़िर हर वर्ग में नाराज़गी क्यों हैं और उसे कैसे दूर किया जाए। लेकिन सरकार सिर्फ़ झूठ के सहारे काम चलाना चाह रही हैं। अब ऐसा नहीं होगा। सरकार को अपने वादे पूरे करने पड़ेंगे। विकास के कामों को रफ़्तार देनी पड़ेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एस्पायरिंग लीडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को मिला

शिमला :हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम डेवलप करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में एसडीएम कुलबीर राणा ने किया अपराजिता : मैं चम्बा की अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

भरमौर और होली में मासिक धर्म से जुड़ी समाज में फैली भ्रान्तियों को मिटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भरमौर (चम्बा ), 28 नवंबर : महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
Translate »
error: Content is protected !!