देर रात बिस्त दोआब नहर में गिरी बोलेरो, चालक बाल-बाल बचा

by

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव पचनंगल के पुल से आगे एक बोलेरो पिकअप वाहन पानी से भरी बिस्त दोआब नहर में गिर गया। हादसे में चालक ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़शंकर की बोलेरो पिकअप (नंबर पीबी-07-बीएस-3116) टेंट लगाने का सामान गांव बड्डों में उतारकर देर रात वापस गढ़शंकर जा रही थी। सड़क पर घनी धुंध होने के कारण अचानक सामने आवारा पशु आ जाने से चालक ने वाहन एक तरफ मोड़ा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बाद में वाहन को बाहर निकाल लिया गया।
कैप्शन: पचनंगल पुल के आगे बिस्त दोआब नहर में गिरी बोलेरो को बाहर निकालते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक को चाकू मारकर घायल करने वालों को शीघ्र पकडऩे की लगाई परिजनों ने गुहार

नंगल : नंगल सबडिवीजन के अधीन आते गांव गोहलणी के कुछ नौजवानों की ओर से दीवाली के दिन गांव बीकापुर तहसील आनंदपुर साहिब के एक नौजवान को कथित तौर पर चाकू मार कर मारने...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री नहीं भगवंत मान है दुखमंत्री :आम आदमी पार्टी  के मंत्री और विधायकों ने नशा तस्करों से महीने बांध रखे – पंजाब CM पर बरसे सुखबीर बादल

श्री मुक्तसर साहिब :    अकाली दल के स्त्री विंग की रैली को संबोधित करते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल  ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर पंजाब के लोगों ने बहुत...
article-image
पंजाब

डॉक्टर पर फायरिंग के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किए खुलासे

जालंधर: अर्बन एस्टेट के किडनी अस्पताल में डॉ. राजीव सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश...
article-image
पंजाब

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी गई राहत सामग्री पर जीएसटी माफ किया जाए – पवन दीवान

केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर रखी माँग लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और जिला शहरी कांग्रेस कमेटी (लुधियाना) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला...
Translate »
error: Content is protected !!