देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी छोटी काशी – MLA चन्द्रशेखर

by
मंडी, 19 फरवरी। विधायक चंद्रशेखर ने मंडी महाशिवरात्रि मेले की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले से छोटी काशी मंडी देव समाज की समृद्ध परंपराओं से आलोकित होगी। मेले में देव आस्था की समृद्ध परंपराओं का सम्यक निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने सबकी भागीदारी से मेले के सफल आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बहुआयामी चुनौतियों में बहुआयामी संकल्पों के साथ मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें देवी देवताओं के आदर सत्कार के साथ ही जन भावनाओं का पूरा सम्मान सुनिश्चित होगा।
विधायक ने इस अवसर पर शिवरात्रि के आयोजन के लिए अपनी ओर से 1.51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कमेटी के सभी सदस्यों से भी मेले के आयोजन के लिए सक्रिय आर्थिक योगदान की अपील की।
मंडी के संस्कृति सदन में सोमवार को हुई इस बैठक में मेले के आयोजन से जुड़ी विभिन्न उपसमितियों के गैर सरकारी और सरकारी सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव रखे। विधायक ने सभी व्यवहारिक सुझावों को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बता दें, मंडी महाशिवरात्रि मेले की की पहली जलेब 9 मार्च को निकाली जाएगी। मध्य जलेब 12 को तथा तीसरी व अंतिम जलेब 15 मार्च को निकलेगी। इनमें आकर्षक झांकियां भी सम्मिलित की जाएंगी।
सेरी मंच पर ही होंगी सांस्कृतिक संध्याएं
आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिवरात्रि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन पिछले वर्ष की भांति सेरी मंच पर होगा।सांस्कृतिक संध्याएं 9 मार्च से लेकर 14 मार्च तक होंगी। 5 संध्याएं रात्रि 10 बजे तक जबकि एक सांस्कृतिक संध्या रात्रि 12 बजे तक होगी। संध्याओं में आने वाले सम्मानित अतिथियों के बैठने की उपयुक्त व्यवस्था रहेगी। पत्रकार दीर्घा का अलग से प्रबंध होगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर भी बल दिया गया।
उन्होंने कहा कि मंडी साहित्य और कला की नगरी है। मेले में इन विधाओं को भी समुचित स्थान मिले।
पड्डल में देव स्थान पर होगी मैटिंग
विधायक ने कहा कि शिवरात्रि मेला देवी देवताओं का मेला है। देवी देवता ही मेले की आत्मा हैं। यहां उनके आदर सत्कार के समुचित प्रबंध होंगे। इस बार भी मेले में 216 पंजीकृत देवी देवताओं को न्यूंद्रा दिया गया है। पिछली बार इनमें से 193 देवी देवता मेले में पधारे थे।पड्डल में देवी देवताओं के बैठने के स्थान पर सुंदर मैटिंग की जाएगी। वहीं देवलुओं के लिए समुचित सुविधाओं का प्रबंध रहेगा। विभिन्न संस्थाओं द्वारा मेले के दौरान दोपहर भोज भीमाकाली मन्दिर में आयोजित किया जाएगा।
विधायक ने शिवरात्रि मेले के अलावा भी देव समाज के लिए सुविधाओं के इजाफे पर चर्चा और उनसे जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संवाद पर बल दिया। उन्होंने प्रशासन तथा सर्व देवता कमेटी को साल में दो बार बैठक कर यह संवाद का क्रम चलाने को कहा।
बड़े स्तर पर होगा छिंज का आयोजन
खेलों में निशानेबाजी और साईकल प्रतियोगिता भी होगी शामिल
चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार खेल स्पर्धाओं में निशानेबाजी और साइकिल प्रतियोगिता भी शामिल की जाएगी। वहीं छिंज भी इस बार पारंपरिक तौर पर शानदार तरीके से आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त हाफ मैराथन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
मेले में शहर होगा जगमग
मेले के दौरान शहर के सभी देवालयों, ऐतिहासिक भवनों और महत्वपूर्ण स्थलों की विशेष साज सज्जा की जाएगी। ये जगहें रोशनी से जगमग होंगी। इस दौरान शहर की सजावट होगी और तोरण द्वार भी लगाए जाएंगे।
योजनाओं की जानकारी देने को लगेंगी प्रदर्शनियां
मेले के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए पड्डल में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के सवा एक साल में किए कार्यों तथा ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा।
मेले में साफ सफाई की होगी पूरी व्यवस्था
मेले में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी। दुकानदारों को भी इस बारे जागरूक किया जाएगा। जगह- जगह अस्थायी शौचालयों स्थापित होंगे।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विधायक का आभार जताते हुए आम सभा में आए सभी ंिबंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने तथा मिलकर एक टीम की तरह काम करते हुए मेले के सफल आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। े
वहीं बैठक में गत वर्ष का लेखा जोखा भी प्रस्ततु किया गया। पिछले साल विभिन्न आय स्रोतों से मेला समिति को 3.40 करोड़ की आमदनी हुई थी।
आम सभा में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मेयर नगर निगम वीरेंद्र भट्ट, सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा एडीसी रोहित राठौर, एडीएम डॉ. मदन कुमार सहित आम सभा के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई : बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का किया उदघाटन

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने फहराया तिरंगा ध्वज : थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

ऊना :15 अगस्तः जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यतिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!