देश के इस राज्य में जनवरी 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड – सभी तैयारियां पूरी

by
नई दिल्ली  – उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक के दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है।
सीएम धामी ने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति, गठित करने का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी, 2024 को राज्य विधान सभा से समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पारित किया गया। इस विधेयक पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च, 2024 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसी क्रम में अब समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली है। इस तरह उत्तराखंड अब जनवरी से समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए, संहिता के प्रावधान लागू करने के लिए कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण देने के साथ ही सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं जुटा ली जाएं। साथ ही अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन रखते हुए, जनसामान्य की सुविधा का ख्याल रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सामान्य की सुलभता के दृष्टिगत समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक पोर्टल और मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिससे कि पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनवरी, 2025 में उत्तराखंड में राज्य समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना पर चलते हुए, समाज को नई दिशा देगा। यह कानून विशेषकर देवभूमि की महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के नए द्वार खोलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा का इस्तीफा : हिमाचल में स्टीयरिंग कमेटी का चेयरमैन पद छोड़ा

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बाद अब एक और बड़े नेता आनंद शर्मा पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी के चलते आनंद शर्मा ने हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश

हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित

ऊना – हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोविड संबंधी जानकारी अथवा सहायता के लिए हेल्पलाइन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या, जनहित में खन्ना ने मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया मामला : आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्त चाल, पंजाब की जनता बेहाल : खन्ना 

होशियारपुर 30 सितंबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या से परेशान लोगों की आवाज को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ठियोग थाना क्षेत्र में 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!