देश के विकास में आयकर की अहम भूमिका : आयकर आयुक्त बलविंदर कौर

by

जालंधर/दलजीत अजनोहा : देश के विकास में आयकर का समय पर और सही भुगतान करना नागरिकों का परम कर्तव्य है। यह बात आयकर विभाग जालंधर की आयुक्त श्रीमती बलविंदर कौर (IRS) ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान कही।

श्रीमती कौर ने स्पष्ट किया कि आयकर किसी भी देश की आर्थिक रीढ़ होता है। सरकार को मिलने वाला कर ही आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए उपयोग में आता है। उन्होंने कहा कि हर करदाता को निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आयकर दाखिल करना चाहिए, ताकि देश की प्रगति में योगदान सुनिश्चित हो सके।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी आय की सही एवं सच्ची जानकारी रिटर्न दाखिल करते समय प्रस्तुत करें। गलत जानकारी देना या आय छिपाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि इससे देश की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयकर विभाग पारदर्शिता, सुगमता और करदाताओं की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि समय पर कर जमा करने की आदत से न केवल व्यक्ति को भविष्य में दंड और ब्याज से बचाव मिलता है, बल्कि वह एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की आर्थिक मजबूती में अपनी भागीदारी भी निभाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 13 : Lamrin Tech Skills University Punjab conducted 3rd meeting of its Governing Body consisting of senior members of industry and academia. Dr. A.S. Chawla, Vice-Chancellor, welcomed the Hon’ble Chancellor (Chairman BoG)...
article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्तौलें और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर l अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से...
article-image
पंजाब

पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर मतदान की हुई पूरी तैयारी : तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित दिग्गजों की किस्मत का 4 जून को होगा फैसला

चंडीगढ़ः पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी तथा शिरोमणि अकाली...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत सिंह मान की वार्निंग : गढ़शंकर सहित अधिकांश तहसीलों में तहसीलदार शाम होने से पहले ही दफ्तरों में पहुंच कर लगे थे काम करने

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व अधिकारियों को आज शाम 5 बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी असर देखने को मिलना शुरू हो गया है। पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!