देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

by

रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की स्वीकृति से देश की छवि को पहुंची ठीस

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के चलते आज विश्व में देश की छवि को जो ठेस पहुंची है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। क्योंकि, एक विशाल देश और महान लोकतंत्रिक शक्ति होने के बावजूद भी आज हमें रशिया से तेल लेने के लिए अमेरिका की इजाजत लेनी पड़ रही है और अमेरिका हमें आज्ञा दे रहा है। जोकि बेहद शर्म की बात है। यह बात बैंकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि क्या आज हमारी स्थित यह हो गई है कि हमें किसी काम के लिए अमेरिका की इजाजत लेनी पड़ेगी। यह स्थित तो युद्ध में हारने की स्थित से भी बदतर है। जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। श्री सैनी ने कहा कि केन्द्र की गलत विदेश नीतियों और कमजोर इच्छा शक्ति के कारण आज देश का यह हाल हो चुका है कि हमें अपने फैसले अमेरिका से पूछ कर लेने पड़ रहे हैं। देश को दूसरों के फैसलों का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्टेट अवॉर्ड मिलने पर साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान का डॉ. राज कुमार (सांसद) की ओर से विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : -डॉ. राज कुमार, सांसद होशियारपुर ने अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान को पंजाब सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मिला स्टेट अवॉर्ड प्राप्त करने पर विशेष सम्मानित किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

आग लगने से मिड-डे मील वर्कर की मौत पर शोक किया व्यक्त : युनियन ने परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की

गढ़शंकर, 10 अप्रैल  : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और मिड डे मील वर्कर्स यूनियन द्वारा लुधियाना जिले के माछीवाड़ा खाम के सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर मनजीत कौर (50) की खाना बनाते...
article-image
पंजाब

नवंबर 2025 और फरवरी 2026 सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं छात्र : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक, कंवर अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक छात्र नवंबर 2025 या फरवरी 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!