देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

by
भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा रहे थे। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी अनूप कुमार की अगुवाई में एक टीम ने वीरवार रात करीब 1:00 बजे दधोल से लदरौर सडक़ पर भराड़ी में नाका लगाया था। इसी बीच एक पिकअप जीप को रोका गया। जीप लगा तीरपाल हटा कर देखा तो शराब की पेटियां पाई गई। जीप सवार चारों व्यक्तियों ने शराब संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर कुछ भी पेश नहीं कर सके। इसके आरोपियों को हिरासत में लिया गया। शराब सहित जीप को थाना पहुंचाया गया। वहां गिनती करने पर शराब की 100 पेटियां पाई गई।
आरोपियों की पहचान तेज सिंह निवासी गांव अमरपुर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर, मदन लाल निवासी गांव सेर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर, संजीत शाह निवासी गांव बुडवा परली डाकघर शकरपुरा तहसील अलोली जिला खगड़िया बिहार और अशोक शाह निवासी गांव बगरस डाकघर बखरी जिला बेगुसराय बिहार के रूप में हुई है। बरामद की गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कृषि संबंधी रोजगार के अवसर देगा ‘आई-राइज’ कार्यक्रम : किसानों से बातचीत की और ड्रोन के जरिये कृषि रसायनों के छिड़काव के प्रदर्शन में लिया हिस्सा

होशियारपुर ,4 सितंबर : किसानों, युवाओं और ग्रामीण समुदायों के ‘आई-राइज’ (इन्कल्केटिंग रूरल इंडिया स्किल एन्हांसमेंट) कार्यक्रम की आज घोषणा की गई । कार्यक्रम का उद्देश्य एक लाख युवाओं को कृषि संबंधी रोजगार के अवसरों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में मिली लाश : मृतक, हमीरपुर का रहने वाला

एएम नाथ : चिंतपूर्णी :  चिंतपूर्णी थाना क्षेत्रांतर्गत बधमाणा के जंगल में एक सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति अपनी गाय चराने के लिए बधमाणा के...
article-image
पंजाब

जून के अंत तक मुकम्मल होगा श्री खुरालगढ़ साहिब प्रोजैक्ट, कार्य युद्ध स्तर पर जारी: अपनीत रियात

ऐतिहासिक स्थान से जुड़ी सडक़ों को चौड़ा व मजबूत करने के अलावा रिटेनिंग वाल बनाने का प्रस्ताव तैयार समागम के दौरान पेश आती पीने वाले पानी की सप्लाई की समस्या का हल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की दो बेटियों ने रोशन किया बंजार क्षेत्र का नाम।

देहुरी गांव की प्रांजली और पारुल ने मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित संस्थानों में बनाई जगह। एक का नौणी विश्वविद्यालय तो दूसरी का एनआईटी हमीरपुर में चयन। ग्रामीण परिवेश से निकलकर बेटियों ने हासिल...
Translate »
error: Content is protected !!