देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का नरदेव कंवर ने किया उद्घाटन : कंवर ने सीएम सुक्खु का जताया आभार, हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

by

देहरा (राकेश शर्मा) : कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने आज देहरा में जायका ओडीए फेस 2 के कार्यालय का उद्घाटन किया। देहरा ऑफिस के अंतर्गत 21 प्रोजेक्ट है। इन में से 9 प्रोजेक्ट कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में और बाकी 12 प्रोजेक्ट ज्वालाजी , देहरा , जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है। उन्होंने कहा कि देहरा सभी विधानसभा क्षेत्र के मध्य होने के चलते सरकार ने इसे हेड ऑफिस बनाया है। देहरा ऑफिस के खुलने से कांगड़ा ऑफिस पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा वो सुचारू रूप से कार्य चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से ओडीए फेस दो का कार्य लंबित था जिसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के समक्ष मामला उठाया गया उस पर सीएम ने त्वरित प्रभाव से इस कार्य को आरंभ करने निर्देश दिए गए जिसके फलस्वरूप आज देहरा में जायका ओडीए फेस दो के कार्यालय का विधिवत तौर पर शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 24 आय सृजन गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिनमें से कुछ गतिविधियां अन्य विभागों के साथ अभिसरण (कंवर्जेन्स) के माध्यम से चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि वानिकी ,इको टूरिज्म ,वन उत्पाद आधारित गतिविधियों के माध्यम से समुदायों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए परियोजना के तहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जायका फेस टू से देहरा सहित कांगड़ा जिला के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। नरदेव कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों विशेषतौर पर किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए कारगर कदम उठा रही है इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए भी सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार देहरा कर्म चंद , आरएम देहरा कुशल कुमार, कृषि विभाग से ज्योतिरंजन कालिया , अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग कुलदीप राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा कांग्रेस की महिला विंग की जिलाध्यक्ष किरण गुलेरिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी बस सेवा शुरू : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाने चुवाड़ी से निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चुवाड़ी बस स्टैंड से चंबा- जोत- चुवाड़ी – परवाणु वाया बद्दी रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को हरी झंडी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हंगामे के बाद बिलासपुर के गरामौड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

बिलासपुर : मणिकर्ण में गत रात हुई घटना के बाद अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने बिलासपुर जिले में प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामौड़ा में पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद बाइकों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पैट्रोल पंप से दो नकाबपोश चोर कार्यालय का शटर तोड़ और अंदर पड़ी लोहे की अलमीरा को तोड़  चार लाख 95 हजार रूपए ले उड़े : अज्ञात चोरों ने पांच मिनट में चोरी को अंजाम दिया और फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोकोवाल मजारी बैरियर के निकट गोरी एचपी फयूल(पैट्रोल पंप)से कल देर रात अज्ञात नाकाबपोश चोर शटर, अलमीरा और लाकर तोड़ कर  चार लाख 95 हजार रूपए चुरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की खुली पोल, अंतर्कलह आया सामने- अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं सुक्खू सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब प्रदेश के समाने आ गया है। स्थिति अब एक दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!