देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – कमलेश ठाकुर

by
पंचायत बड़ा में विधायक ने सुनी जन समस्याएं
एएम नाथ। देहरा, 9 जनवरी : देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह उद्गार विधायक कमलेश ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत बड़ा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि योजनाओं का लाभ पंचायत एवं बूथ स्तर पर प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के तहत देहरा विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में विकास योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि बड़ा पंचायत सहित देहरा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सड़कों के निर्माण एवं सुधार, पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा गरीब एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि सुनहेत से बड़ा-बस्सी सड़क का निर्माण कार्य लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से तीव्र गति से चल रहा है। साथ ही उन्होंने इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं नैहरन पुखर से बड़ा वाया बढ़हूं मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बड़ा में यूवी आधारित पेयजल ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य 50 लाख रुपये की लागत से प्रगति पर है, जिससे शीघ्र ही ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त बड़ा पंचायत में शमशान घाट तक पहुंच मार्ग के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक ने कहा कि ढलियारा खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य 5 करोड़ रुपये की लागत से जारी है, जबकि ढही पुखर में पुल निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत बड़ा में महिला मंडल भवन के निर्माण हेतु 1 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा इस मार्ग पर शीघ्र बस सेवा आरंभ करने की बात भी कही।
इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश धीमान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र बग्गा, रेंजर अधिकारी कुलतार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा , प्रधान वीरेंद्र , उप प्रधान फरीद मोहम्मद, बूथ अध्यक्ष रामकृष्ण सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी , स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 15 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर से ऊना में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी. ऊना जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने हरोली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 साल तक युवती से किया दुष्कर्म : स्कूल प्रबंधक की 13 साल की बेटी से भाई से करवाया दुष्कर्म

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी के एक विद्यालय के प्रबंधक की बेटी और स्कूल की शिक्षक 2016 में कक्षा आठ की छात्रा को अपने घर ले गई। वहां नशा देकर बेहोश कर दिया और अपने भाई से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों की सलामी ली :75 वर्ष और इससे अधिक आयु के पेंशनरों को इसी वित्तीय वर्ष में एरियर का भुगतान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने देहरा में 78वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की देहरा को अधीक्षण अभियंता कार्यालय और खण्ड चिकित्सा कार्यालय की सौगात राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!