दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाडियों ने एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते 10 पदक

by

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक मीट में क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भाग लिया और स्कूल के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीत कर अग्रणी रहे।
स्कूल की छात्रा अवनीत कौर ने 100 मीटर अंडर 17 वर्ग में स्वर्ण पदक, अमनप्रीत कौर ने 100 मीटर अंडर 19 वर्ग में रजत पदक और 200 मीटर में भी रजत पदक जीता, कशिश ने 100 मीटर अंडर 17 वर्ग में कांस्य पदक और 200 मीटर वर्ग में कांस्य पदक जीता। लवप्रीत कौर ने 400 मीटर अंडर 19 वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रिंस बरपग्गा ने 400 मीटर अंडर 17 वर्ग में स्वर्ण पदक, गैरी शर्मा ने शॉट-पुट अंडर 19 वर्ग में रजत पदक और तेजवीर गिल ने अंडर 17 वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीते । स्कूल डायरेक्टर हरप्रीत कौर संधू ने स्कूल के खेल विभाग द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों और अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल के प्रिंसीपल गोबिंद लूथरा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार : पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हो चुके 5 एक्साइज एक्ट के और एक एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर, 27 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज शहीद भगत सिंह चौक होशियारपुर में स्थापित : देश की एकता, अखंडता व समर्पण भावना का प्रतीक है ‘तिरंगा’– ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शहीद सैनिकों की शहादत को समर्पित किया राष्ट्रीय ध्वज होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज शहीद भगत सिंह चौक में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज...
article-image
पंजाब

एसपी गुरबिंदर सिंह ससपेंड : प्रधानमंत्री के 2022 में फिरोजपुर दौरे दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही...
article-image
दिल्ली , पंजाब

कर्नल बाठ की पत्नी ने सीएम मान के वादे पर उठाया सवाल : कहा…..टूटता दिख रहा है सीएम का न्याय दिलाने का भरोसा

पटियाला। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद सिंह के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री पर कार्रवाई न करने आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ...
Translate »
error: Content is protected !!