दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

by
गढ़शंकर,  2 मार्च:  इलाके की विख्यात शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह से आयोजित किया गया। समारोह का आगाज़ स्कूल गायन से हुआ। इसके पश्चात स्कूल प्रिंसिपल गोबिंद लूथरा ने पहुंचे हुए विशेष मेहमानों तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत किया। स्कूल की नर्सरी कक्षा से 12वीं कक्षा में आए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के विद्यार्थियों ने अपने-अपने दर्जे की कतारो में रहकर स्टेज पर पहुंचकर सम्मान प्राप्त कर बहुत ही गर्व महसूस किया। इस समारोह में पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के हेड मास्टर डॉ. डी.सी. शर्मा ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने संबोधित करते कहा कि दोआबा इलाके का शानदार दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल समूचे इलाके के लिए एक वरदान है जो लगभग पांच दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में बेशुमार प्राप्तियां हासिल कर रहा है। उन्होंने पहुंचे हुए अभिभावकों को इस संस्था में बच्चे पढ़ाने के लिए खुशकिस्मत समझा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की छात्रों ने पंजाब का संसार प्रसिद्ध लोकनाच गिद्धा पेश कर खूब रौनकें लगाई। स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती हरप्रीत कौर ने पहुंचे हुए मेहमानों तथा अभिभावकों का धन्यवाद किया और शैक्षिक क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को आशीर्वाद दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब की राज्य स्तरीय रैली में गढ़शंकर से बड़ी संख्या में अध्यापक हुए शामिल 

गढ़शंकर, 22 फरवरी: 22 फरवरी की श्री आनंदपुर साहिब की विशाल रैली में पवन कुमार गोयल ब्लॉक अध्यक्ष जीटीयू गढ़शंकर 1 और अश्वनी कुमार राणा ब्लॉक अध्यक्ष जीटीयू ब्लॉक गढ़शंकर 2 और सतपाल मिन्हास ब्लॉक...
article-image
पंजाब

सुखपाल खैरा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली : अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से आज भी राहत नहीं मिली। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। आज की सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल पंजाब और...
article-image
पंजाब

पंजाब में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या : बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक नेता के दुकानदार...
Translate »
error: Content is protected !!