दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने ओवरऑल ट्रॉफी सहित 10 स्वर्ण पदक जीते

by
गढ़शंकर,  16 सितम्बर: 13 सितम्बर से सितम्बर 2024 तक प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में आयोजित हुए सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर-18 में क्षेत्र के विख्यात स्कूल दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के खिलाड़ियों ने अंडर-19 में ओवरऑल ट्रॉफी सहित 10 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक व दो कांस्य पदक जीतकर स्कूल संस्था का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के विवरण के अनुसार कशिश दसवीं कक्षा, अवनीत कौर दसवीं कक्षा, अमनप्रीत कौर बारहवीं कक्षा, लवप्रीत बारहवीं कक्षा और नवजोत कक्षा ग्यारहवीं ने 1600 मीटर दौड़ एवं 400 मी. में स्वर्ण पदक जीता। अमनप्रीत कौर बारहवीं कक्षा ने लंबी कूद में रजत पदक और 100 दौड़ में कांस्य पदक जीता तथा दसवीं कक्षा की अवनीत कौर ने 200 मीटर दौड़कर कांस्य पदक जीता। यह एथलेटिक्स क्लस्टर-18 नॉर्थ जोन के तीन राज्यों पंजाब हरियाणा और जम्मू कश्मीर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। इस खुशी के मौके पर दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल की डायरेक्टर श्री मति हरप्रीत कौर ने पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी और खिलाड़ियों को आगे भी जीत हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदासपुर में संदिग्ध विस्फोट : स्थिति का आकलन करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को किया तैनात

गुरदासपुर :  गुरदासपुर जिले के रायमल गांव में एक संदिग्ध विस्फोट हुआ, हालांकि पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। गुरदासपुर के पुलिस...
article-image
पंजाब

महिला की गला काटकर लाश खाली प्लाट में फेंकी… महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी ,शोरूम से हुई थी गायब

बठिंडा : महिला की गर्दन काटकर हत्या की लाश खाली प्लाट में फेंक दी गई। महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी। पति ने कल, शनिवार को ही पुलिस को उसकी...
article-image
पंजाब

बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में 6 अधिकारी बर्खास्त, 4 अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से, 2 लोग वित्त विभाग से संबंधित

चंडीगढ़ : पूर्व कांग्रेस सरकार में बहुचर्चित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में छह अधिकारी बर्खास्त कर दिए गए हैं। 39 करोड़ के इस बड़े घपले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कार्रवाई की...
article-image
पंजाब

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया लंगेरा-भांदल सलूनी सड़क का निरीक्षण

सड़क की हालत को सुधारने बारे विभागीय अधिकारियों को दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश राज्य सरकार के ध्यान में लाया जाएगा लंगेरा भांदल सलूनी सड़क के सुधार से संबंधित मामला : केवल सिंह पठानिया एएम...
Translate »
error: Content is protected !!