दोनों के बीच ऑनलाइन हुई थी दोस्ती : नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

by

बठिंडा : जिले के गांव मानसा कलां की निवासी 17 वर्षीय नाबालिग दीक्षा को नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपित युवक को थाना मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिसकी पहचान 30 वर्षीय इंदरप्रीत सिंह निवासी तलवंडी साबो के तौर पर हुई है, जोकि तलवंडी साबो में ही दूध की डेयरी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले उसकी ऑनलाइन बेवसाइट पर दीक्षा से जान-पहचान हुई थी, उसके बाद से उसने लड़की का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे फोन करने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक नाबालिग को बार-बार फोन कर उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इसके चलते नाबालिग युवती ने यह कदम उठा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह नाबालिग युवती किस चीज के लिए तंग परेशान कर रहा था।

बता दें कि गांव मानसा कलां की रहने वाली 17 वर्षीय दीक्षा मौड़ मंडी में रोजाना कंप्यूटर क्लास में कंप्यूटर सीखने आती थी। उसे पिछले कुछ समय से एक मनचला लड़का परेशान कर रहा था व उस पर गंदे कमेंट करता था।

इससे परेशान युवती ने बीती 26 जून को निकटवर्ती गांव मौड़ खुर्द के पास नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद थाना मौड़ पुलिस ने मृतक युवती के पिता राम कुमार निवासी मानसा कलां की शिकायत पर आराेपित युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम : शिवराज व वसुंधरा को साधने के लिए मिलेगा शीर्ष नेतृत्व, दोनों नेता दिल्ली में मौजूद

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भाजपा नेतृत्व आज यानी सोमवार को दिल्ली में मुलाकात करने वाला है। सूत्रों ने जानकारी दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्या आरोपियों को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गए आरोपित पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे

एडमिंटन (कनाडा)। कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों का संबंध निज्जर की हत्या के अलावा कनाडा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन पहला ही दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया. एक तरफ संसद के भीतर विपक्ष के तीखे विरोध के कारण लोकसभा और राज्यसभा...
article-image
पंजाब

सरकारी कैटल पाउंड को सही तरीके से चलाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर के साथ कैटल पाउंड का दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा होशियारपुर, 28 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व समाज सेवी सेठ...
Translate »
error: Content is protected !!