दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

by

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। इसमें मामले में कोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है।
गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर मामले में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी को दोषी करार दिया है। मुख्तार को दस साल की सजा सुनाई गई है। पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसी तरह अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सजा के ऐलान के साथ ही अफजाल अंसारी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने की नौबत आ गई है। लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन जारी होते ही संसद की सदस्यता खत्म हो जाएगी।
सजा सुनते ही मुख्तार अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। बांदा जेल में बंद मुख्तार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई थी, जबकि अफजाल कोर्ट में मौजूद था। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। गैंगस्टर का मामला 16 वर्ष पुराना है। मुख्तार व अफजाल के गैंग चार्ट में दिवंगत भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का मामला भी शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
article-image
पंजाब

सावी इंटरनेशनल के मुकुल वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार की बातचीत — पंजाब सरकार की ‘नशा विरोधी मुहिम’ युवाओं में ला रही है सकारात्मक बदलाव

दलजीत अजनोहा/ जालंधर : सावी इंटरनेशनल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकुल वर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ एक महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान पंजाब सरकार की प्रमुख पहल ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!