दोस्त की हत्या का बदला लेने आया था, मौके पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को पकड़ा, हथियार बरामद

by

पटियाला : कोतवाली पटियाला इलाके में पुलिस टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। न्यू मालवा कॉलोनी पटियाला के रहने वाले रोहित उर्फ चीकू नामक गैंगस्टर को इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों और उनकी पुलिस टीम में अरेस्ट किया है।

इस गैंगस्टर से पुलिस ने एक डीसी पिस्तौल बत्ती बोर और आठ जिंदा कारतूस रिकवर किए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान की गई पूछताछ में एक और देसी कट्टा 12 बोर और चार कारतूस बरामद किए हैं। इस रिकवरी के बाद आरोपी गैंगस्टर रोहित के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। ‌

एसपी सिटी पटियाला मोहम्मद सरफराज आलम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी रोहित गैंगस्टर नव लाहोरिया का करीबी है और यह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़ा हुआ है। बिश्नोई ग्रुप के एंटी पप्पी राणा ग्रुप के मेंबरों ने गैंगस्टर रोहित के खास दोस्त तेजपाल का मर्डर कर दिया था।  अपने दोस्त के मर्डर का बदला लेने के लिए पिस्तौल लेकर इलाके में पहुंचा था, जिसकी सूचना पुलिस को लग गई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि राणा ग्रुप से बदला लेने की नीयत से हथियार लेकर आए रोहित के खिलाफ मारपीट के चार केस अलग-अलग पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं‌।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में प्राण प्रतिष्ठा पर नहीं दी छुट्टी : सुखबीर बादल, कहा- हिंदू भाई-बहनों से मांफी मांगे मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़।    पूरे देश में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया गया था। इसको लेकर कुछ राज्यों में छुट्टी की घोषणा की गई थी, लेकिन पंजाब में नहीं।  इस अवसर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के बार्ड नंबर पांच में माता की चौंकी श्रद्धापूर्वक लगवाई

गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच में बार्डवासियों ने माता की श्रद्धापूर्वक चौंकी लगवाई। जिसमें संजीव एंड संज मयुजिकल गु्रप गढ़ी मट्टों ने माता की भेंटें गाकर भक्तजनों को झूमने लगा दिया। माता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच घंटे मुठभेड़ : मूसेवाला हत्यकांड से जुड़े दो शूटर ढेर

एके-47 जैसे आधुनिक हथियार से गैंगस्टरों ने बरसाई गोलियां,आशंका जताई जा रही कि मूसेवाला हत्यकांड में इसी एके-47 का हुया उपयोग अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

शादी के 2 महीने बाद महिला का मर्डर : घर के गेट के ठीक सामने यह वारदात

पट्टी : महिला जैसे ही घर से बाहर निकली, हमलावर ने उस पर गोली चला दी। इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग पंजाब में आम...
Translate »
error: Content is protected !!