दो अनाथ  बच्चों रिशु कुमार और  नैंसी को  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख जी द्वारा चलाई गई सुख आश्रय  स्कीम के तहत उनका करवाया नाम दर्ज – नरदेव कंवर

by
देहरा/ तलवाड़ा :  प्रदेश कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआर्डिनेटर नरदेव कंवर ने विधानसभा क्षेत्र देहरा की पंचायत रजोल में सुनी जनसमस्याएँ और कई समस्याओं का किया मौके पर ही निपटारा किया गया । लोगों ने उनके समक्ष  स्वास्थ्य, डंगो, व बरसाती आपदा में मकानों तथा रास्तों को पंहुची क्षती इत्यादि समस्याएँ रखी । कुछ एक समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ समस्याओं के लिए आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
 इसी दौरान  दो अनाथ  बच्चों रिशु कुमार और  नैंसी को  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख जी द्वारा चलाई गई  सुख आश्रय  स्कीम के तहत उनका नाम दर्ज करवाया और स्कीम के तहत उच्च शिक्षा के लिए राशि मुहैया करवाने का आश्वासन दिया  । और दो व्यक्तियों की टूटी हुई टांग के ऑपरेशन के लिए अति शीघ्र राहत राशि देने का आश्वासन दिया  । उन्होंने पंचायत प्रधान रजोल  सरणदास के माध्यम से सरकारी स्कीमों में प्रार्थियों के नाम दर्ज करवाए व लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में जागरूक किया । इस दौरान उनके साथ जिला महिला कांग्रेस देहरा की अध्यक्षा इंदिरा देवी,बीडीसी मेंबर रोमिला देवी ,उप प्रधान संजय ,वर्ल्ड मेंबर अशोक कुमार, विजयलक्ष्मी, शकुंतला देवी ,राजकुमारी ,शंभू राम भूप सिंह ,राम गोपाल व ग्राम वासी  इत्यादि शामिल रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्याणी जो खाली हथ मत भेजदे : कमलेश ठाकुर ने लोगों से देशी अंदाज में मांगा साथ – संस्कारी बेटी हूं, अपने पति का नाम नहीं लूंगी

एएम नाथ। देहरा : बीते कुछ दिनों से चर्चा में चल रही देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। काांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेजरी से अगर भुगतान हो रहे तो ठेकेदार दफ्तरों से क्यों उठवा रहे फर्नीचर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी जान ले कि सरकार प्रबंधन से चलती है प्रवचन से नहीं,  मुख्यमंत्री के कहने पर झूठ न बोले मंत्री, जनहित को दें प्राथमिकता एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
हिमाचल प्रदेश

एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित : परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का देती प्रशिक्षण

ऊना, 2 मई -एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 मई को अमलैहड़ में लगेगा एक दिवसीय रेड क्रॉस मेलाः डीसी

ऊना,20 अप्रैल: गगरेट उपमंडल के अंतर्गत अमलैहड़ में 8 मई को एक दिवसीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मेले के आयोजन के संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!