दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला : दसूहा के एसडीएम ओजस्वी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम टांडा का अतिरिक्त प्रभार

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार दो आईएएस अधिकारियों में धारकलां के एसडीएम हरजिंदर सिंह को एसडीएम डेराबाबा नानक के अलावा एसडीएम फतेहगढ़ साहिब का अतिरिक्त चार्ज दिया गया जबकि दसूहा के एसडीएम ओजस्वी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम टांडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में जसविंदरजीत सिंह ग्रेवाल को एडीसी (ग्रामीण विकास) तरनतारन के अलावा एडीसी (जनरल) तरनतारन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर उदयदीप सिंह सिद्धू को बदलकर सचिव आरटीए जालंधर और इस्टेट आफिसर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
पठानकोट के एसडीएम काला राम कांसल को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम धारकलां का अतिरिक्त चार्ज, जल स्त्रोत विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी प्रोमिला शर्मा को एसडीएम बाघा पुराना लगाया गया है। एसबीएस नगर के एसडीएम शिवराज सिंह बल को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा एसडीएम बंगा का अतिरिक्त चार्ज, पीआरटीसी पटियाला के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर चरणजीत सिंह वालिया को बदलकर असिस्टेंट ईटीसी (मु्ख्यालय) पटियाला लगाने के साथ उनका मौजूदा कार्यभार उन्हें अतिरिक्त चार्ज के रूप में सौंपा गया है।
बुडलाढा के एसडीएम प्रमोद सिंगला को मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम मानसा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव किरणजीत सिंह टिवाणा को बदलकर एसडीएम दीना नगर लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) गुरदासपुर के अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
पंजाब

Dirty sewerage water near the

Regional dignitaries demanded immediate laying of sewerage Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 28 : Due to lack of drainage of sewerage water on the road leading to DM Senior Secondary School and Sutlej Hospital and Life Line...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर : लोगों को टीबी संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 25 मार्च: सिविल सर्जन पवन कुमार एवं जिला टीबी अधिकारी शक्ति शर्मा के निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व टीबी दिवस मनाया गया, जिसमें...
article-image
पंजाब

तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला : शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया

अमृतसर :  पिता ने तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा...
Translate »
error: Content is protected !!