दो के खिलाफ मामला दर्ज : किसी और की जमीन का बयाना करवा ठगे 5 लाख

by

नवांशहर। स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने किसी दूसरे व्यक्ति की जमीन का बयाना करवाकर 5 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार जिला जालंधर के मुंमदपुर निवासी महिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 5 लाख 40 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से एमसी कालोनी सोतरा रोड निवासी गुरदेव सिंह से 68 एकड़ गांव खेड़ा निवासी हरजीत सिंह ने खरीदने के लिए इकरारनामा किया था। इसके बाद वह 20 सितंबर को अपने एक साथी गांव सलोह निवासी बलविंदर कुमार के साथ मिलकर उनसे 1 लाख रुपए बस अड्डे पर नकद ले लिए तथा दूसरे दिन तहसील कांप्लेक्स नवांशहर में आकर बयाना करवा दिया तथा उनसे 4 लाख रुपए और ले लिए। इसके बाद जब उन्होंने जमीन जोतनी शुरू की तो कुछ व्यक्ति वहां आ गए, जिन्होंने उन्हें जमीन जोतने से रोका तथा कहने लगी कि उन्होंने किसी के साथ भी बयाना नहीं किया है। इसके बाद उन्होंने उक्त लोगों से बात की तो उन्होंने उन्हें 5 लाख का चैक दे दिया, जो बाउंस हो गया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद डीएसपी नवांशहर ने दोनों पक्षों को बुलाया। जहां पर उनका राजीनामा हो गया। राजीनामे के मुताबिक बलविंदर ने उन्हें दो चैक दिए जो बाउंस हो गए। इस संबंध में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा- 420, 406 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 14 फरवरी: पंजाब सरकार के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार के निर्देशों अनुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के कुशल मार्गदर्शन में विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया...
article-image
पंजाब

हरजीत कौर की अंतिम अरदास 4 अप्रैल को

अबोहर I :  हरदीप सिंह खैहरा की धर्मपत्नी हरजीत कौर का 28 मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बजाज व अन्य वकीलों ने गहरा शोक...
Translate »
error: Content is protected !!