दो गिरफ्तार एक फरार, पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश

by
माहिलपुर:   गढ़शंकर-माहिलपुर इलाके में बैंक एटीएम लूटने वाले गिरोह की गतिविधियां जोरों पर है। पिछले दिनों गढ़शंकर के स्तनोर गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम इन लुटेरों का शिकार बना था और सोमवार को माहिलपुर की पीएनबी बैंक के एटीएम को तोड़ने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को माहिलपुर पुलिस ने पकड़ लिया जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार होमगार्ड के जवान पलविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि फगवाड़ा रोड पर पीएनबी बैंक के एटीएम को तीन युवक लोहे की सबल से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्होंने पुलिस कर्मियों की सहायता से दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की पहचान दलबीर सिंह पुत्र करनैल सिह, बंटी बराड़ पुत्र सुखदेव कुमार वासी नीला सैला, हैपी पुत्र ज्ञान सिंह वासी डांसिवाल के रूप में हुई है। माहिलपुर पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को बख्सने के मूड में नहीं हैं दादी मोहिंदर कौर….क्या सजा दिलवाकर ही लेंगी दम?

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं. वहां उन्हें माफ़ी मांगने और ‘गलतफहमी पर खेद जताने’ के बाद जमानत मिल गई....
article-image
पंजाब

जिले होशियारपुर में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद : 100 प्रतिशत गेहूं की हो चुकी है खरीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक जिले में 305308 मीट्रिक टन गेहूं की आमद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8,200 घंटे उड़ाने वाला कैप्टन भी नहीं बचा सका 2,000 करोड़ का ड्रीमलाइनर, हादसे ने खोली भारतीय एविएशन की पोल

अहमदाबाद के नीले आसमान पर दोपहर में एक ऐसा मंज़र बना, जिसने हर किसी की रूह तक हिला दी। हज़ारों फीट ऊपर उड़ान भरने वाला बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, जो लाखों भारतीयों के लिए सपनों...
article-image
पंजाब

पंजाब एंट्री पर फीस : इंटर-स्टेट माइनिंग ट्रकों पर लागू होगी एंट्री फीस…पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण का बनेगा नया मॉडल

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के खनन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय लिया है. मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2025 के मध्य में पंजाब माइनर...
Translate »
error: Content is protected !!