दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत : कैंटर ने गलत दिशा में जाकर गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को था कुचला

by

डेराबस्सी : पंजाब के मोहाली ज़िले में स्थित डेराबस्सी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

                             जानकारी के अनुसार यह हादसा बरवाला सड़क पर बीती रात हुआ । दोनों पुलिस कर्मी मोटरसाइकिल पर सवार हो गस्त पर जा रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बरवाला रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने गलत दिशा में जाकर गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को कुचल दिया। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान हरि सिंह (53) निवासी भांखरपुर और जसमेर सिंह के रूप में हुई है।  पुलिस को जब इस बात का पता चला तो चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी कैंटर चालक को चंडीगढ़ में पुलिस ने पकड़ लिया। एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए मर्डर : बहू ने ड्राइवर को पटाया और रच डाली मर्डर की साजिश

नगपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में बेहद ही चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही नागपुर पुलिस की जांच...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/4 May : Lamrin Tech Skills University Punjab (LTSU) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with ByteXL as its official Skilling Partner, in collaboration with global industry leaders Microsoft and KPMG, to...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मनीष तिवारी का छलका दर्द : हबीब जालिब की शायरी शेयर कर …कांग्रेस में अनदेखी पर फिर तेज हुई चर्चाएं

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी में अपनी अनदेखी को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
article-image
पंजाब

पससफ ब्लॉक गढ़शंकर के शाम सुंदर कपूर को अध्यक्ष और जीत सिंह बगवाई को महासचिव चुना गए

गढ़शंकर : पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट ब्लॉक गढ़शंकर का चुनाव जिलाध्यक्ष कॉमरेड रामजी दास चौहान और प्रदेश नेता कॉमरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी की देखरेख में खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में हुआ। पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज...
Translate »
error: Content is protected !!