दो बच्चे गत तीन दिनों से लापता शहर के वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान में रहने वाले के प्रवासियों के

by

गढ़शंकर । शहर के श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कॉलेज के पीछे वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान पर रहते प्रवासियों के दो बच्चे अमन (10) पुत्र रामकृपाल और शुभम (12) पुत्र बाबू लाल पिछले 3 दिनों से घर से लापता होने के कारण परिवारिक मेंबरों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।इस संबंध में जानकारी देते हुए लापता लड़के की माता राजरानी ने बताया कि उसका 10 वर्षीय लड़का अमन जो की छठी कक्षा का विद्यार्थी है और अपने ही मोहल्ले में रहते अपनी मासी के 12 वर्षीय लड़के शुभम जोकि आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है के साथ पिछले 3 दिनों से घर से लापता है। परिवारिक मेंबरों ने बताया कि उन्होंने आसपास के इलाकों और शहरों में उनकी काफी तलाश की परंतु वह नहीं मिले। तो उन्होंने इस संबंध में थाना गढ़शंकर में लापता बच्चों की रिपोर्ट दर्ज करवा कर प्रशासन से बच्चों को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में गढ़शंकर के थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पास परिवार द्वारा दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी सिंगर हसन खान गिरफ्तार : धोखाधड़ी और यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने लिया हिरासत में

फगवाड़ा :  पंजाबी सिंगर हसन मानक उर्फ हसन खान को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी युवती से...
article-image
पंजाब

बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
article-image
पंजाब

बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे समेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में संचालित बीएससी फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के तीसरे समेस्टर के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। इस बारे...
Translate »
error: Content is protected !!