दो युवकों की मौत,गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर बस और बाइक की टक्कर में

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर पंजाब रोडवेज की बस से टक्कर होने के कारण बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मिरतको के शवों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में पोस्टमार्टम के रखवा दिया है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना साढे साथ बजे के आसपास हुई। पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपू की बस पब 07 बीकियो 3824 चंडीगढ़ से होशियारपुर जा रही थी और जब यह बस पनाम गांव के पास रिलायंस पैट्रोल पंप के पास पहुंची तो गढ़शंकर साइड से आ रही स्प्लेंडर बाइक नंबर पब 07 एडी 0562 इससे टकरा गई। जिसके चलते बाइक सवार दोनो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 28 वर्षीय लखवीर सिंह पुत्र तरसेम लाल और पीछे बैठा 28 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ पम्मा पुत्र जोगिंदर सिंह वासी चक्क गुरु के रहने वाले थे। गढ़शंकर पुलिस द्वारा घटनास्थल से दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया है और दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक और कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना

होशियारपुर : 28 जनवरी: पंजाब सरकार की ग्रामीण विकास की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शनिवार विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय पिंका ने खालसा कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए 1.50 लाख वित्तीय सहायता की

गढ़शंकर :  अमरीका निवासी प्रमुख कारोबारी, समाजसेवी तथा खालसा कालेज के पूर्व विद्यार्थी दर्शन सिंह दरड़ पिंका द्वारा अपने पुत्र स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 युवाओं का चयन रोजगार मेले के पहले दिन, 1800 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण : 54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 400 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में...
Translate »
error: Content is protected !!