दो सगी बहनें जिंदा जल गईं : बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना

by

बठिंडा – पंजाब के बठिंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आज सुबह उडिय़ा कॉलोनी की झुग्गियों में भयानक आग लग गई जिससे इस हादसे में दो सगी बहनें जिंदा जल गईं जबकि कई लोग झुलस गए।

मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि सुबह कॉलोनी में ही एक परिवार खाना बना रहा था कि अचानक झुग्गी में आग लग गई। और हवा के तेज चलने के कारण आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई और कई झुग्गियां पूरी तरह से जलकर राख हो गई।  इस बीच, उसने अपने चार बच्चों को झुग्गी से बाहर निकाल लिया लेकिन उसकी दो बेटियां आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में छिप गईं। इसके बाद आग लगने से कमरे में रखा गैस सिलेंडर फट गया और कमरे में भी आग लग गई। आग की चपेट में आकर उनकी दोनों बेटियां बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद उन्होंने आग बुझाकर बेटियों को बाहर निकालने की कोशिश की। मौके पर पहुंची सहारा जन सेवा की टीम ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल कर तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उन्हें अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने 4162 मरीज बेबी सफरा की आंखों की पुतली बदलवाई

गढ़शंकर, 11 मार्च : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष जे. बी. बहिल की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार वर्षीय बच्ची सफरा की...
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर । स्थानीय खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दौरान बिभिन वक्ताओं ने मातृभाषा पंजाबी के प्रचार और विस्तार के लिए छात्रों के साथ विचार सांझे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
पंजाब

बूटा सिंह पर टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच वडिंग ने अनुसूचित जाति आयोग में पेशी से छूट मांगी

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!