द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण : उपमुख्य सचेतक ने औपचारिकताएं पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

by

एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 19 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सब्जी मंडी के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपमंडल अधिकारी करतार चंद, तहसीलदार दीक्षांत ,मार्केटिंग बोर्ड सेक्टरी दीक्षित जरयाल पठानिया भी उपस्थित थे।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर हल्के में सब्जी मंडी खुलने से रोजगार के अवसर युवाओं एवं स्थानीय जनता को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फोरलेन के चलते द्रमण में कई दुकानदार प्रभावित हुए हैं उन के लिए सब्जी मंडी द्रमण में खुलना वरदान सिद्ध साबित होगी। पठानिया ने कहा कि जल्द ही सारी प्रक्रिया करके सब्जी मंडी के निर्माण कार्य की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी ताकि प्रभावित दुकानदारों के साथ साथ किसानों को भी लाभ मिल सके।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी है तथा इन सभी विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित तौर पर विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर देवदत्त शर्मा, पूर्व प्रधान करनैल सिंह,रणजोध सिंह,दिनेश कुमार,जगदीश सोनी,अश्वनी शर्मा, शिव कुमार शर्मा,विक्रम सिंह,रंजीत सिंह राणा, कमल किशोर,संसार चंद,मोनू कुमार आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेणुका जी बांध का निर्माण कार्य शीघ्र होगा आरम्भ: मुख्यमंत्री सुक्खू

सिरमौर :  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा की अगुवाई की। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की चिंता जाहिर

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने वकीलों द्वारा बार-बार नए मामलों में स्थगन की मांग करने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने वकीलों से आग्रह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऊना 1 नवंबर: जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड ऊना के तत्वावधान में गगरेट विकास खण्ड के अंतर्गत ईसपुर, पंडोगा, पंजावर व भदसाली खास प्राथमिक सहकारी सभाओं के लिए आज पंडोगा सहकारी सभा में प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज और साहिल ने राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में मचाया धमाल : *सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे सीपीएस आशीष बुटेल

एएम नाथ।  प्रागपुर 14 जनवरी:  राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला प्रागपुर की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए। सुरेंद्र मनकोटिया पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने...
Translate »
error: Content is protected !!