द ट्रिनिटी स्कूल के छात्र अंकुश राय ने आई.सी.एस.सी. मैट्रिक में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : आई.सी.एस.सी की मैट्रिक कक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में द ट्रिनिटी स्कूल, असलपुर, होशियारपुर के छात्र अंकुश राय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने, अपने शिक्षकों तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। बातचीत के दौरान अंकुश राय ने बताया कि मेरी इस मेहनत में मेरे शिक्षकों और माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है। लगातार मेहनत से पढ़ाई करने और स्कूल के अलावा लाइब्रेरी की किताबें पढ़ने की आदत ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। ग्यारहवीं कक्षा में नॉन-मेडिकल की पढ़ाई कर रहे अंकुश राय का सपना आई.आई.टी. में जाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। अंकुश राय, जिला भाषा खोज अधिकारी, डॉ. जसवंत राय और विज्ञान शिक्षिका बबीता रानी का बेटा है।

गौरतलब है कि इसी स्कूल के छात्र धनव सूद ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और अक्षज शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने पंजाब के 10 अफसरों को दिल्ली किया तलब : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की जांच की आंच अब पंजाब के अफसरों पर

चंडीगढ़ : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की चल रही जांच की आंच अब पंजाब के 10 अफसरों तक पहुंच गई है। इस घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई की गति को तेज करते...
पंजाब

केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दौरा करेंगे पूरे पंजाब का

अमृतसर : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही पूरे पंजाब का दौरा करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब...
article-image
पंजाब

हत्या का बदला हत्या से लेंगे कहा जग्गू भगवानपुरिया ने : हत्या की जिम्मेदारी ली गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने

तरनतारन : केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में रविवार को लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के बीच हुई गैंगवार में जग्गू भगवानपुरिया गैंग मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की हत्या कर दी गई थी।...
article-image
पंजाब

जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए पंजाब के दो जवानों का पैतृक गांवों में हुआ संस्कार

शहीद हरमिंद्र के सिर पर मां ने सजाया सेहरा, लांस नायक प्रीतपाल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव चंडीगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के विरूद्ध चलाए गए ऑपरेशन में बलिदान हुए...
Translate »
error: Content is protected !!