द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

by

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. हालांकि, इस फिल्म को इंडिया में नहीं रिलीज किया गया था.  दोनों देशों के बीच तनाव के चलते पिछले 10 सालों से इंडिया में कोई भी पाकिस्तानी फिल्म रिलीज नहीं की गई है. ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में 10 साल बाद रिलीज होने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म होगी. जब ये खबर आई कि फिल्म इंडिया में रिलीज होगी तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब इन फैंस को चौंकाने वाले एक और खबर आई है कि ये फिल्म पूरे भारत में रिलीज न होकर सिर्फ पंजाब में रिलीज होगी.   फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में रिलीज होगी. इसे पूरे देश में रिलीज नहीं किया जाएगा. प्रोड्यूसर नदीम ने इंडिया टुडे से बातचीत में ये भी कन्फर्म किया कि अगर फिल्म को पंजाब में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इसे साउथ में भी रिलीज करने पर विचार किया जा सकता है.

प्रोड्यूसर को है फिल्म से उम्मीद :  नदीम ने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि ये किसी भी ओटीटी पर अवेलेबल नहीं है. उन्होंने आगे ये भी बताया कि इसमें थोड़ा समय लग सकता है क्योंकि फिल्म 2 साल बाद रिलीज की जा रही है, तो वैसा एक्साइटमेंट नहीं है. लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को फायदा मिल सकता है.

1979 की फिल्म मौला जट्ट की रीमेक है फिल्म :  बता दें कि ये फिल्म 1979 में आई पाकिस्तानी फिल्म मौला जट्ट की रीमेक है. फिल्म में मौला जट्ट की भूमिका में फवाद खान दिखे हैं. बिलाल लशारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी बदले पर बेस्ड है, जिसमें मौला जट्ट का किरदार नूरी नट नाम के कैरेक्टर से बदला लेना चाहता है.

फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस दोनों दिख चुके हैं बॉलीवुड में :  बता दें कि फवाद खान और माहिरा खान से भारतीय दर्शक ठीक से परिचित हैं. दोनों को ही बॉलीवुड फिल्मों में अहम रोल में देखा जा चुका है. जहां फवाद को खूबसूरत और कपूर एंड संस जैसी फिल्मों में देखा गया वहीं माहिरा खान शाहरुख के अपोजिट फिल्म रईस में दिख चुकी हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों का सांसद मनीष तिवारी ने किया निरीक्षण

गांव भारटा कलां में 55 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स किए लोकार्पित; बुर्ज टहल दास और फांबड़ा में 1.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ नवांशहर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 19 सितंबर :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में ज़िला के मतदान  केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री सुक्खू

वर्तमान सरकार शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत संरचना को कर रही है सुदृढ़ एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन के पहले सत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!