धरेचस्कूल में शिक्षा संवाद का आयोजन : कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में करवाया गया अवगत

by

एएम नाथ। शिमला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरेच में शुक्रवार को प्रधानाचार्य श्री अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति रही। इस शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए गए शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता श्री सत्या नंद शर्मा ने किया। विद्यालय में शिक्षा के स्तर को भी अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


विद्यालय में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम से भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया।जिसमें सभी अभिभावकों ने विद्यालय में अच्छे परिणाम के लिए शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के विषय ने भी जानकारी दी और अभिभावकों से आग्रह किया गया कि बच्चों का प्रवेश केवल सरकारी विद्यालय में ही सुनिश्चित करें।
इस बीच शिक्षा संवाद में शिक्षा से संबंधित शपथ भीं अभिभावकों द्वारा बोली गई।
इस शिक्षा संवाद में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम लाल जी,
विद्यालय के शिक्षकों में मनीषा वज़ीर,संजीव , चन्द्र शेखर,वीरेंद्र,लेखराम ,ममता,पंकज, रामा रमन,राम स्वरूप,आदर्श, संध्या आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डीएस ठाकुर ने लिया ग्वालू और करवाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक डीएस ठाकुर ने शुक्रवार को ग्वालू और करवाल पंचायत में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्वालू और करवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कवि गोष्ठी आयोजित : आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के सौजन्य से भरवाईं के रेस्ट हाउस में

चिंतपूर्णी। ऊना जिला में स्थित भरवाईं के रेस्ट हाउस में आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के सौजन्य से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 8 कवियों ने हिस्सा लिया। इस कवि गोष्ठी में वित्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिद्धबाड़ी में 130 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर : विकास में तय बनाई जा रही सबकी भागीदारी – सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 14 जून। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के विकास में सबकी भागीदारी तय बनाई जा रही है। हमारी सभी योजनाएं और प्रयास हर वर्ग, हर व्यक्ति के कल्याण को समर्पित हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
Translate »
error: Content is protected !!