धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री : विपक्ष में ही बैठना तो क्यों करवाया उपचुनाव : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
देहरा अब हो चुका हमारा, बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए
एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र में बार एसोसिएशन देहरा के कार्यक्रम में भाग लिया और देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पहले देहरा में नारा लगता था ‘देहरा कोई नहीं तेरा’ लेकिन अब ‘देहरा अब हो चुका हमारा’। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देहरा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार यहां पर 650 करोड़ रुपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ज़ू बनाने जा रही है, जिसका निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। यह ज़ू काँगड़ा जिला के मानचित्र पर नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा, जिसमें पर्यटक विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ-साथ सफ़ारी का अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में ज़ू बनाने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने का है, ताकि वह कुछ दिनों तक पर्यटक यहां पर रुकें और यहां के पर्यटन क्षेत्रों का आनंद ले सकें। इसके साथ ही राज्य सरकार पौंग बांध में भी साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काफी धन खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा तो स्थानीय युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा का देहरा का भाग्य उदय होने वाला है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय और एसई (पीडब्ल्यूडी) का कार्यालय भी खोला जाएगा, जिसे कैबिनेट में मंज़ूरी दे दी है। राज्य सरकार कई और सरकारी कार्यालय देहरा में खोलने पर विचार कर रही है, जिसकी घोषणा चुनाव के बाद की जाएगी। आने वाले समय में देहरा के विकास का मॉडल सभी वर्गों के साथ चर्चा के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है, जबकि पिछली सरकारों में वर्षों को फ़ॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं हो पा रही थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार इस्तीफ़ा स्वीकार कराने के लिए निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अच्छा होता होशियार सिंह देहरा के विकास के लिए प्रदर्शन पर बैठते लेकिन निजी स्वार्थ के कारण उन्होंने देहरा की जन भावनाओं का सौदा किया और भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव के चलते ही तीनों निर्दलीय विधायकों ने अपनी विधायकी को छोड़ा है, जो भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं को भी रास नहीं आ रहा है। होशियार सिंह देहरा की जनता को बताएँ कि अगर विपक्ष में ही बैठना था तो दोबारा चुनाव क्यों करवा रहे हैं। आज़ाद रहते हुए भी वह भाजपा के साथ बैठ सकते थे लेकिन भाजपा के दबाव में आकर निर्दलीय विधायकों ने उप-चुनाव जनता पर थोपा है। इसलिए जनता निर्दलीय विधायकों को सबक़ सिखाएगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह तीन उपचुनाव ईमानदारी और बेईमानी के बीच लड़ाई है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई ख़तरा नहीं है क्योंकि विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 है। कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और पूरे प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक संसाधनों में बढ़ौतरी के लिए भरसक प्रयास कर रही है, जिसके लिए पर्यटन के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी के दोहन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में राज्य सरकार ने 32 मेगावाट सौर ऊर्जा का दोहन शुरू कर दिया है और अघलौर में भी 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया गया है। यह सभी कदम प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन और केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक योगराज एवं अजय महाजन, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा सहित बार एसोसिएशन देहरा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन, ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई : सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा एंटी-चिट्टा अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित भोजन परोसें प्रोजेक्ट के तहत 1 हज़ार स्ट्रीट फूड विक्रेता होंगे प्रशिक्षित : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन परोसने के बारे में प्रशिक्षित करना – संजय खजूरिया

ऊना, 12 सितम्बर – स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सुरक्षित भोजन परोसने का प्रशिक्षण देने हेतू ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेस्ले और हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल की राजनीति में भूचाल तय : सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर

डेढ़ साल से सिर्फ़ आश्वासन दिये जा रही है सुक्खू सरकार, कब होंगे काम, जनसभा में मुख्यमंत्री के सामने ही लोग कह रहे हैं 1500 नहीं मिले एएम नाथ। हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और तीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। अराजक तत्वों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी को डाक के...
Translate »
error: Content is protected !!