धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए स्कूली बच्चों ने जलाई जागरु कता की अलख : विद्यार्थियों के इस प्रयास के आएंगे सार्थक परिणाम: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 02 नवंबर: जिले को पराली जलाने से मुक्त करने के उद्देश्य से आज जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने किसानों में जागरु कता की अलख जगाने के लिए जागरुकता रैली निकाली। डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर जिला शिक्षा अधिकारी (से) हरभगवंत सिंह व उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ठ के नेतृत्व में जिले के सभी मिडिल, हाई व सेकेंडरी सरकारी स्कूल इस जागरुकता रैली का हिस्सा बने। बच्चों ने पराली न जलाने के लिए तख्तियों पर स्लोगन लिख कर किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चे जहां से भी गुजरे उन्होंने पराली न जलाने का संदेश देते हुए लोगों को अच्छे स्वास्थ्य व अच्छे पर्यावरण का संदेश दिया।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बच्चों की ओर से धान की पराली न जलाने के लिए निकाली गई जागरु कता रैली एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज जिले के हजारों विद्यार्थियों ने किसानों को जागरु क करने का जो प्रयास किया है उसका नि:संदेह सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर सेे निकाली इस रैली में विद्यार्थी सबसे कारगर व उपयोगी माध्यम साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनमें से बहुत के परिवारों का पेशा कृषि है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों को धान की पराली जलाने के बुरे प्रभावों के बारे में परिचित करवाने के लिए सूचना, शिक्षा व संचार के बारे में गतिविधियां भी चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल के अवशेषों को खेतों में ही प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने किसानों को पराली न जला इसका खेत में उचित प्रबंधन करने की अपील की और कहा कि कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर दी जा रही खेती मशीनरी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, ताकि पराली जलाने के रुझान पर लगाम लगाई जा सके व लोगों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रदेश के वातावरण को भी बचाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रुक जाइए ….अगर गीजर पर 10 से 15 हजार खर्च करने का सोच रहे : मार्केट में टैप वाटर हीटर भी आ गया, जिसकी कीमत करीब 1200

जालंधर : मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है सुबह और शाम में सर्दी महसूस होने लगी है। वहीं कुछ ही दिनों में सर्दियों का मौसम अपने चरम पर पहुंच जाएगा। इस दौरान...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट...
article-image
पंजाब

मानवता की तंदरुस्ती व सेवा के लिए एक नर्स का बड़ा योगदान होता – बीबी सुशील कौर

गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस गढ़शंकर: गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में ट्रस्ट के अध्यक्ष बीबी सुशील कौर के नेतृत्व में अस्पताल में मैडीकल सुपरडैंट डा. सोहन...
Translate »
error: Content is protected !!