धान की सीधी बिजाई संबंधी वैबीनार आयोजित

by

माहिरों की ओर से किसानों को सीधी बिजाई की तकनीक व विभिन्न  पहलुओं से करवाया गया अवगत
होशियारपुर  : कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण) डा. मनविंदर सिंह बौंस ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की ओर से धान की सीधी बिजाई की सिफारिश की गई है, जिसको बड़े स्तर पर पिछले वर्ष किसानों की ओर से अपनाया गया था। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से नई तकनीकों से किसानों को वाकिफ करवाने के लिए आज कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से धान की सीधी बिजाई संबंधी वैबीनार आयोजित किया गया।
डिप्टी डायरेक्टर ने वैबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि गिरते भू जल स्तर के मद्देनजर पानी के संभालना समय की मुख्य जरुरत है। उन्होंने बताया कि सीधी बिजाई की तकनीक को इस बार बड़े स्तर पर किसानों तक पहुंचाने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय व कृषि व किसान भलाई विभाग पंजाब की ओर से मिलकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई तकनीक से पानी व लेबर की  भी बचत होती है।
वैबीनार को संबोधित करते हुए प्रमुख फसल वैज्ञानिक डा. सिमरजीत कौर ने धान की सीधी बिजाई में नदीनों की रोकथाम के अलावा बिजाई का समय, लेसर कराहे से जमीन की तैयारी, बीज की मात्रा व बीज की शोध, भारी व मध्यम जमीनों में सीधी बिजाई को पहल, कम समय में पकने वाली किस्मों का प्रयोग व चूहों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला की सीधी बि जाई सांय व सुबह के समय ही की जाए व नदीनों के प्रभावी रोकथाम के लिए पैंडीमैथलीन नदीन नाशक का छिडक़ाव किया जाए। डा. सिमरजीत ने यह भी बताया कि सीधी बिजाई उन खेतों में की जाए, जहां पिछले वर्ष भी धान लगा हो।
कृषि व किसान भलाई विभाग होशियारपुर के सहायक कृषि इंजीनियर लवली ने धान की सीधी बिजाई संबंधी जरुरी नुक्ते सांझे किए व इसके अलावा कृषि व किसान भलाई विभाग की ओर से कृषि मशीनों संबंधी दी जाने वाली सब्सिडी संबंधी जानकारी किसानों को दी। कृषि विज्ञान केंद्र  होशियारपुर से इंजीनियर अजैब सिंह ने सीधी बिजाई के लिए प्रयोग में आने वाली मशीनों के बारे में जानकारी दी व आरजी स्प्रे सिस्टम संबंधी बताया। प्रगतिशील किसान गुरविंदर सिंह खंगुड़ा ने धान की सीधी बिजाई संबंधी अपने पिछले वर्ष के तजुर्बे किसानों से सांझे किए। अंत में डा. बौंस ने वैबीनार में भाग लेने वाले माहिरों व किसानों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल ने नए सिरे से ली सदस्यता : शिरोमणि अकाली दल की मेंबरशिप मुहिम का आगाज

श्री मुक्तसर साहिब :   शिरोमणि अकाली दल  की ओर गांव बादल से नई मेंबरशिप की गांव बादल से शुरुआत की। पूर्व प्रधान सुखबीर बादल ने फार्म भर कर शिअद की नए सिरे से सदस्यता...
article-image
पंजाब

होशियारपुर से लाया जा रहा था आरोपी : सीआईए स्टाफ की हिरासत में बदमाश की तबीयत खराब होने पर मौत, आरोपी पर कई मामले थे दर्ज

गुरदासपुर : गुरदासपुर सीआईए स्टाफ की हिरासत में एक बदमाश बलकार सिंह की मौत हो गई है। आरोपी जम्मू कश्मीर से भागकर अपने यहां रिश्तेदार के घर पर छिपा था। पुलिस होशियारपुर से गुरदास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार लोगों की हत्या : नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने पिता, मां ,बहन और दादी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की...
article-image
पंजाब

16 कानूनगो पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019 के नियम-6 के तहत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इसके अंतर्गत पदोन्नति कोटे की रिक्त पदों पर कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार...
Translate »
error: Content is protected !!