धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 3 अक्टूबर से होगी खरीद : किसानों को मिलेगा ₹2,461 प्रति क्विंटल MSP

by

हिमाचल के 4 जिलों में 11 खरीद केंद्र स्थापित

एएम नाथ। शिमला, 16 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में खरीफ सीजन 2026-27 के तहत किसानों से धान खरीदने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है। किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए एचपी एपीपी पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकते हैं।

निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कुमुद सिंह ने बताया कि प्रदेश में धान की खरीद 3 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2026 तक की जाएगी। इसके लिए कांगड़ा, सोलन, ऊना और सिरमौर जिलों में कुल 11 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

फार्मर रजिस्ट्री से भी पंजीकरण की सुविधा

इस बार किसानों को एग्रीस्टैक की फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। इसके तहत किसान का व्यक्तिगत और जमीन से संबंधित डाटा ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री से लिया जाएगा। ऐसे किसानों को जमीन के सत्यापन के लिए पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, बैंक संबंधी पूरी जानकारी किसान को स्वयं दर्ज करनी होगी।

जो किसान एग्रीस्टैक में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें एचपी एपीपी पोर्टल पर पहले की तरह अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। ऐसे मामलों में जमीन का ऑनलाइन सत्यापन पटवारी और उपज की ऑनलाइन एंट्री कृषि अधिकारी द्वारा की जाएगी।

₹2,461 प्रति क्विंटल मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य

कुमुद सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2026-27 के लिए भारत सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹72 अधिक है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल निर्धारित 11 खरीद केंद्रों पर बेचकर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। कृषि विभाग के अधिकारियों को भी किसानों तक समर्थन मूल्य और खरीद प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उद्योगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है बिजली : मुख्यमंत्री सुक्खू

औद्योगिक विकास के लिए निरंतर सहयोग किया जाएगा सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उद्योग मित्र नीतियां बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

122.45 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशन : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से 122.45...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा : 26 अगस्त से 11 सितंबर तक आयोजित होगी श्री मणिमहेश यात्रा : मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारीयों बारे बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!