धार चामुखा पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण पर 14.90 करोड़ रुपए हो रहे खर्चः मंत्री वीरेंद्र कंवर

by

ग्रामीण विकास मंत्री ने ग्राम पंचायत पिपलू, सिंहाणा तथा चमियाड़ी में सुनी जन समस्याएं
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पिपलू, सिंहाणा तथा चमियाड़ी में जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को उनका तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों को निरीक्षण किया और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से उन पर विस्तार से चर्चा भी की।
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि धार चामुखा पेयजल परियोजना का सुदृढ़ीकरण करने पर 14.90 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इससे धार चामुखा के साथ-साथ डरोह, सरोह, सिंहाणा व चमियाड़ी में पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी और इससे लोगों के लिए पानी की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इस परियोजना के तहत क्षेत्र में पानी के टैंकों का निर्माण किया जा रहा है तथा इस धनराशि के खर्च होने से पूरे धार क्षेत्र में लोगों को भरपूर पानी मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न स्कीमों पर कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है तथा कई अपने अंतिम चरण में हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में क्षेत्र में 150 करोड़ रुपए पीने के पानी की विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च हुए हैं, जिससे विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक घर में पीने के पानी का कोनेक्शन दिया गया है।
कंवर ने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया तथा कहा कि इस अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएं।
इस अवसर पर बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, एसडीओ जल शक्ति विभाग हरभजन सिंह, विद्युत विभाग राहुल पुरी, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान सहित पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम जय राम ठाकुर से ऊना की नई ड्रेनेज योजना को मांगे 22 करोड़ रुपए

सत्ती के नेतृत्व में ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से धर्मशाला में की मुलाकात ऊना (19 फरवरी)- ऊना शहर को जल भराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में 9 से 11 फरवरी तक टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा सेमिनार होगा : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/गढ़शंकर  :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा पर एक सेमिनार 9, 10, 11 फरवरी को नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में होने जा रहा है। जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग

हमीरपुर 30 दिसंबर। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी कार्यकाल में बॉर्डर तक सुदृढ़ हुई सड़क और संचार सेवाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलेगी हिमाचल की जनता  : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में विकास की रफ्तार बढ़ाने का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को ही जाता है जबकि इतने वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन प्रदेश विकास को...
Translate »
error: Content is protected !!