नई गाड़ी के बदले ‘मुंह मीठा’ करवाने की बात का वीडियो वायरल : पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

by

रोहित जसवाल।  देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा में यातायात जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा पर्यटकों से कथित तौर पर अनुचित मांग किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में एक एएसआई हरियाणा के युवकों से नई गाड़ी के बदले ‘मुंह मीठा’ करवाने की बात करता दिखाई दे रहा है।

मामला राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर यातायात जांच के दौरान का बताया जा रहा है। प्रसारित वीडियो में दिखाई दे रहा पुलिसकर्मी पुलिस जिला देहरा में तैनात है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।

पुलिस लाइन भेजा, एसडीपीओ करेंगे जांच

एसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ डाडासीबा को सौंपी गई है।

एसपी संदीप धवल के अनुसार, 27 सितंबर को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो में यातायात जांच के दौरान पुलिस कर्मचारी कार सवार लोगों से बातचीत करता नजर आ रहा है।

वीडियो में व्यवहार प्रथम दृष्टया अमर्यादित

पुलिस के अनुसार, प्रसारित वीडियो में कर्मचारी के व्यवहार से प्रथम दृष्टया अनुचित मांग किए जाने का आभास होता है और उसका आचरण अमर्यादित प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ड्यूटी में अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं : एसपी

एसपी संदीप धवल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान प्रत्येक पुलिस कर्मचारी से आमजन के साथ शालीन, मर्यादित और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित आचरण को पुलिस विभाग गंभीरता से लेता है। मामले में जांच के आधार पर आगामी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में हिमाचली कलाकारों को मिलेगा अधिक मंच, व्यवस्थाओं पर प्रशासन सतर्क

मिंजर मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, 26 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा आयोजन मेले की सांस्कृतिक पहचान और मूल स्वरूप बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी : कुलदीप सिंह पठानिया एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा बैठक आयोजित

एम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आई-आरएडी व ई-डीएआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का बड़ा बयान: जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के विभाग भी बदलेंगे

एएम नाथ। शिमला : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगा। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार : मेडिकल स्टोर में आगजनी के बाद बुलडोजर कार्रवाई

मानसा में परिवार और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम, अंतिम संस्कार से इनकार; सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिजन मानसा। पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परमिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!