नकली पुलिस वाला पकड़ा हिमाचल प्रदेश के गगरेट में : गाड़ी पर लिखा ”पुलिस”, नीली बत्ती भी लगाई !!

by

गगरेट : गाड़ी पर पुलिस लिखवा रखा था और छत पर पुलिस की नीली बत्तियां लगा रखी थीं। गगरेट में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता ने समय रहते इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया।

रविवार को गगरेट में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध दिख रही एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी पर आगे और पीछे पुलिस लिखा हुआ था और नीली लाइट्स भी चमक रही थीं। संदेह होने पर जैसे ही ट्रैफिक कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी, जिससे पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी कराई गई और मुबारिकपुर बैरियर पर उस गाड़ी को दबोच लिया गया।

जांच के दौरान गाड़ी चालक न तो पुलिस विभाग से जुड़ा निकला और न ही उसके पास किसी प्रकार की मान्यता थी, जिससे वह ऐसी पहचान का इस्तेमाल कर सके। चालक की पहचान रंजीत सिंह निवासी भगवान नगर ढोलवाल लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। हैड कांस्टेबल परमजीत चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत आरोपी का 6000 रुपए का चालान काटा गया। इसके साथ ही गाड़ी से पुलिस लिखा स्टीकर और नीली बत्तियां भी उतरवा ली गईं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक आम नागरिक ने पुलिस जैसी पहचान क्यों अपनाई? क्या इसका उद्देश्य केवल रौब दिखाना था या कोई और मंशा थी। गगरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी वाहन पर इस प्रकार के चिन्हों, बत्तियों या फर्जी पहचान का प्रयोग होता देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर की सुनीता देवी ने जमीन न होने पर घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य किया शुरू : सालाना कर रही कमाई 3.50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई

केवल पांचवी पास सुनीता देवी कई पुरस्कारों से हो चुकी हैं पुरस्कृत मंडी : कवि सोहन लाल द्विवेदी की लिखी कविता कि यह पंक्तियां ‘‘लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

शिमला, फरवरी 29 – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन तक किया गैंग रेप : स्कूल से घर जा रही नाबालिग को किडनैप

लुधियाना : लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है. एक 15 वर्षीय लड़की घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से भाग गई। जब वह लुधियाना (लुधियाना न्यूज) के...
Translate »
error: Content is protected !!