नगरोटा बगबां की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुक्सान-पुनर्वास का लिया जायजा आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सुख की सरकार का विशेष फोक्स: बाली

by

क्षतिग्रस्त अधोसंरचना की बहाली को धन की कमी नहीं आने दी जाएगी आड़े,घीण में सामुदायिक भवन तथा आंगनबाड़ी का भवन बनाने की घोषणा
धर्मशाला, नगरोटा, 11 सितंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को विशेष प्राथमिकता दे रही है ताकि प्रभावित लोगों को जीवन यापन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचना की बहाली के लिए राज्य के सभी उपायुक्तों और संबंधित विभागों आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों तथा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। सोमवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने नगरोटा विधानसभा की आपदा प्रभावित पंचायतों बालू ग्लोआ, गांव खप्परनाला, पंचायत घीन, मोरठ जसाई,रतियाड़, भटेहड़ बूसल, बड़ोह, सरोत्री, सुन्नी में पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त ग्रामीण रास्तों, पेयजल परियोजनाओं की मरम्मत करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से जो लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार ने किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। मकान का किराया प्रदेश सरकार अदा करेगी। इसके दृष्टिगत दो व तीन कमरों के सेट किराए पर लेने का प्रावधान किया जाएगा। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
घीण में सामुदायिक भवन तथा आंगनबाड़ी का भवन बनाने की घोषणा
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने घीण पंचायत के ग्रामीणों की मांगों को पूरा करते हुए सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 लाख रुपए और एक आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए 2 लाख की राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने स्कूल में शौचालय निर्मित करने के निर्देश भी स्कूल प्रबंधन को दिए। गांव छिद्र में रेन शेल्टर बनाने और उसके साथ ही पेयजल के लिए टंकी बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। रतियाड़ में विद्युत व्यवस्था तथा बड़ोह में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने लूना निवासी कालीचरण को 50 हजार और कन्याकुमारी को 30 हजार की राशि उपचार के लिए प्रदान की। आरएस बाली ने घीण में हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, तहसीलदार बड़ोह शिखा, बीडीओ बड़ोह पूजा, अधिशासी अभियंता आईपीएच नितिन, एसडीओ विद्युत विभाग विशाल पत्रवाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, प्रधान बालू ग्लोआ कमलेश कुमारी, पंचायत प्रधान घीन राजेश राणा (लड्डू), प्रधान मोरठ जसाई राजकुमार, उप प्रधान हेमराज, रेतियाड़ प्रधान सुनीता कुमारी, प्रधान पंचायत बटेहड़ बूसल सोनू देवी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानदेय आधार पर होगी पुनर्नियुक्ति

इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत राजस्व कर्मी 21 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है अपना आवेदन एएम नाथ। बिलासपुर 09 जनवरी: जिला बिलासपुर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए

चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के जवानों ने छात्र-छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

द्रंग (पधर), 7 फरवरी :    गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग एट नारला में एसडीआरएफ पण्डोह (मण्डी )के जवानों के द्वारा सामुदायिक जागरूकता और आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईटी हमीरपुर एक सप्ताह में शुरु करेगा आईआईटी विस्तार परिसर भगोटला का सर्वे

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल सहित आईआईटी मंडी के निदेशक ने किया भूमि का निरीक्षण एएम नाथ। पालमपुर, 20 जनवरी।  पालमपुर के भगोटला में प्रस्तावित आईआईटी मंडी के विस्तार परिसर (एक्सटेंशन सेंटर) के...
Translate »
error: Content is protected !!