नगरोटा में 550 महिला मंडलों को किए जाएंगे चेक वितरित : आर.एस. बाली मुख्य अतिथि होंगे

by
नगरोटा, 4 मार्च, : नगरोटा बगवां में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर 6 मार्च को गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  महिला दिवस कार्यक्रम के इस विशेष मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली मुख्य अतिथि बनकर मौजूद रहेंगे।
इस विशेष मौके पर आर.एस बाली द्वारा नगरोटा बगवा के गांधी ग्राउंड में 550 पंजीकृत महिला मंडलों को चेक वितरित किए जाएंगे जिसमें प्रत्येक महिला मंडल को 11000 रुपए की राशि महिला मंडल के उत्थान के लिए दी जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नगरोटा गांधी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने पार्टी के सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की।
उन्होंने बताया इस कार्यक्रम में महिला मंडलों को चेक वितरित करने के अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में की गई विभिन्न घोषणाओं के शिलान्यास भी आर.एस बाली द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने सभी महिला मंडल सदस्य और कार्यकर्ताओं से महिला दिवस के इस कार्यक्रम पर पहुंचने का आग्रह किया है।
इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह सहित प्रदेश सचिव अजय वर्मा, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, बीडीसी अध्यक्ष अंजना देवी, महासचिव अरुण कटोच , महासचिव अजय सिपहिया, बलदेव चौधरी, धर्मचंद, कुलदीप जोंकी, धनीराम, निर्मल पाराशर, अजय पनियारी, रविंद्र सैनी, सुरेश कोंडल, सुनील जोनू, स्वरूप चौहान, हंसराज, करमचंद और डीपी कालो मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बताएं क्या हिम केयर के लाभार्थियों को भी मिलेगा रोबोटिक सर्जरी का लाभ : जयराम ठाकुर

डिनर डिप्लोमेसी में तीन मरीजों की जान से क्यों खेल रही है सरकार एक हफ्ते से वेतन के लिए धरना दे रहे हैं एचपीयू के शिक्षक और कर्मचारी एएम नाथ। मंडी : मंडी से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग किसान महिला पर टिप्पणी मामले में कंगना रनौत को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

चंडीगढ़ : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश रेल परियोजनाओं को पूरा करने में करें रेलवे का सहयोग : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं को भरपूर बजट देने के लिए जयराम ठाकुर ने जताया केंद्र का आभार नशे से हो रही मौतें दु:खद प्रभावी कार्यवाही करें सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार्ति चिदंबरम पर नया शिकंजा, वीज़ा घोटाले में CBI की चार्जशीट

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का...
Translate »
error: Content is protected !!