नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 नवम्बर। नगर निगम ऊना ने नागरिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से “समाधान सैल” का गठन किया है। इस सैल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी स्थानीय समस्याएं जैसे सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य, जलभराव आदि से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।
नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त एवं नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समयबद्ध निवारण के लिए यह सैल एक सशक्त व्यवस्था के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि “समाधान सैल” की संपूर्ण निगरानी एवं समन्वय वे स्वयं करेंगे, ताकि प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस सैल की सुनवाई सहायक अभियंता अंकुश राणा के पास होगी। नागरिक निर्धारित समय पर नगर निगम कार्यालय के कक्ष नंबर-3 में अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
संयुक्त आयुक्त ने नगर निगम ऊना के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु “समाधान सैल” का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे नगर क्षेत्र की स्वच्छता, सुचारू व्यवस्थापन एवं नागरिक सुविधाओं में और अधिक सुधार लाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण पखवाडा में दी स्वास्थ्य और कुपोषण के प्रति जानकारी

एएम नाथ। चम्बा : मैहला में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और शिक्षा विभाग के आपसी सहयोग से जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंबू विलेज परियोजना घंडावल का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 20 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ऊना के घंडावल का दौरा कर वहां निर्माणाधीन बैंबू विलेज परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के तहत बैंबू प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा छोडऩे वाले नौजवानों को जिला रैडक्रास सोसायटी ने बनाया आत्मनिर्भर : नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र में स्किलड कोर्स करने वाला पहला बैच पास आउट

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को दिए सर्टिफिकेट होशियारपुर, 23 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर में नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने महिला कबड्डी टीम को किया सम्मानित

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय महिला कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता टीम को सम्मानित किया। इस कबड्डी टीम ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ऑल...
Translate »
error: Content is protected !!