नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान -शहरवासियों से सहयोग की अपील

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार, नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू और जॉइंट कमिश्नर संदीप तिवारी के आदेशों पर हेल्थ शाखा के सीएसओ दीपक कुमार और सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार नाहर के नेतृत्व में ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में नगर निगम का सहयोग करें, क्योंकि शहरवासियों की मदद से ही इस मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से जोरदार अपील करते हुए कहा कि बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने घरों में कूलरों, टूटे गमलों, पुराने कबाड़ आदि में पानी जमा न होने दें। जानवरों के पीने के पानी के बर्तनों को रोजाना साफ करें और आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा, अपने घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें और स्वच्छवीर को अलग-अलग ही सौंपें। प्लास्टिक, थर्मोकोल और प्लास्टिक के लिफाफों आदि का उपयोग न करें। सड़कों पर कचरा न फेंकें और न ही जलाएं, क्योंकि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरा मुक्त रखने के लिए सहयोग करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

गढ़शंकर,  25 सितंबर: पंजाब के किसानों की जरूरी मांगों को लेकर किरती किसान यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के दिए गए आह्वान के तहत आज किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश ढेसी...
article-image
पंजाब

25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सभी छात्रों को करियर गाइडेंस संबंधी समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने अपनी सरकारी...
article-image
पंजाब

पछिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए ममता बनर्जी, कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार…. राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही, लगाया जाए राष्ट्रपति शासन….तरुण अरोड़ा।

 माहिलपुर – पछिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद हो रही हिंसा जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है उसके लिए यहां ममता बनर्जी की...
article-image
पंजाब

विजिलेंस का शिकंजा पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर : आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में विजिलेंस की टीम कर रही जांच

लुधियाना : लुधियाना से पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह वैद पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह विजिलेंस की टीम पूर्व विधायक वैद के घर पहुंची। बताया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!