नगर निगम मंडी चुनाव के लिए एमसीसी समिति के अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित : आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारियां तय

by
एएम नाथ।  मंडी, 23 अप्रैल। नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के सुचारू संचालन को लेकर आचार संहिता (एमसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनके कार्यक्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी-सह-उपमंडल दंडाधिकारी, सदर मंडी रूपिन्द्र कौर द्वारा इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 21 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के तहत चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद यह निर्णय लिया गया है, ताकि नगर निगम क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन, शिकायतों तथा सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग (डिफेसमेंट) पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी के आयुक्त, पुलिस विभाग के सहायक अधीक्षक, तहसीलदार सदर मंडी (नोडल अधिकारी एमसीसी), जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंताओं सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को पूरे नगर निगम क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर अधिकारियों को उनके पूर्व निर्धारित मतदान केंद्रों और क्षेत्रों के अनुसार कार्य सौंपा गया है।
एमसीसी समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने निरीक्षण एवं कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट नोडल अधिकारी एमसीसी, तहसीलदार सदर मंडी संजीव धीमान को नियमित रूप से प्रस्तुत करें, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम सरकार ने 5 सालों के दौरान शिक्षा को बर्बाद किया : सिसौदिया

शिमला ।    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जयराम सरकार पर भ्रष्टाचार एवं शिक्षा का पतन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक मंत्री पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा : सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय समेत लिस्ट में हैं ये नाम, नई कैबिनेट में एक नया चेहरा भी होगा

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी  की कैबिनेट अब तय हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट में अरविंद केजरीवाल  की कैबिनेट के चार मंत्रियों को भी शामिल किया गया है.  जिन पुराने मंत्रियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
Translate »
error: Content is protected !!