नगर पंचायत चुवाड़ी चुनाव परिणाम घोषित : कुड्डे वार्ड नंबर एक से रही देवी ने 1 वोट से की जीत दर्ज

by

एएम नाथ । चुवाड़ी  : नगर पंचायत चुवाड़ी के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार को जारी निर्वाचन विवरणी (रिटर्न) के अनुसार अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर सदस्य पद पर कब्जा जमाया।

कुड्डे वार्ड नंबर एक से रही देवी ने 90 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं, अमिता देवी को 89 और सीमा देवी को 84 मत मिले। भलाई वार्ड नंबर 2 से सुरेंद्र सिंह ने 239 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कमल किशोर को 163 मत मिले। सुदली वार्ड नंबर 4 से अनीता कुमारी ने 240 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। निर्मला देवी को 100 मत मिले।

मेडिकल कॉलोनी वार्ड नंबर 5 से राजेंद्र कुमार ने 81 मत लेकर जीत दर्ज की। सुशीला कुमारी को 66 और सुकन्या देवी को 43 मत प्राप्त हुए। कस्बा चुवाड़ी-1 वार्ड नंबर 6 से नितिका जम्वाल ने 199 मत लेकर जीत हासिल की, जबकि रेखा देवी को 30 मत मिले। वहीं, कस्बा चुवाड़ी-2 वार्ड नंबर 7 से ज्योति सांवल ने 122 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। नीलम को 71, पूनम कुमारी को 53 और रोमिका को 38 मत मिले।

निर्वाचन अधिकारियों ने सभी विजेताओं को प्रमाणित निर्वाचित घोषित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम : जल संरक्षण के प्रति जन समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण : महेन्द्रपाल गुर्जर

रोहित जसवाल। ऊना 3 दिसम्बर , भू-जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक माह तक चलने वाला वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर यह महोत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक

नाहन, 24 मार्च। जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत 6 हजार, 488 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था जिसके तहत दिसंबर, 2025 तक 4 हजार, 508 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति : उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे और भाजपा पर एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में पानी, कचरा और टैक्स व्यवस्था पर भाजपा का हमला, कांग्रेस पर वादाखिलाफी के आरोप

भ्रष्टाचार और अव्यवस्था में डूबा सोलन नगर निगम, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा एएम नाथ । सोलन : भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप और मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कांग्रेस सरकार और...
Translate »
error: Content is protected !!