नगर परिषद नाहन में 4 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर- विधायक अजय सोलंकी

by
नाहन में 3.78 करोड़ की लागत से निर्मित पार्किंग का किया लोकार्पण
नाहन 25 फरवरी। नाहन नगर परिषद क्षेत्र में चालू वित् वर्ष के दौरान लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जिसमें शहर की गलियों की मुरम्मत, ठोस कचरा प्रबंधन का कार्य, डाॅग शेल्टर का निर्माण तथा नालों के तटीयकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं
यह जानकारी आज यहाँ विधायक नाहन अजय सोलंकी ने नगर परिषद नाहन द्वारा 3 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में वाहनों की पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है तथा इस पार्किंग के बनने से यहाँ 180 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी जिससे शहर की सड़कों में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
सोलंकी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा हाल ही में 1.50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तथा शीघ्र ही इन विकास कार्यों का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नाहन द्वारा सभी 13 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कचरा एकत्रित किया जा रहा है। जिसके तहत 11 पिकअप एक ट्रैक्टर तथा तीन ई रिक्शा के माध्यम से शहरवासियों के घरों से कचरा उठाया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि नाहन शहर में अन्य पार्किंग के निर्माण के लिए 4 करोड़ का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए सरकार को प्रेषित किया गया है उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। नगर परिषद नाहन के भवन निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाया जाएगा तथा शीघ्र ही इस भवन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
अजय सोलंकी ने कहा कि उन्होंने विधायक निधि से 52 लाख रुपये की राशि नगर परिषद नाहन को उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यशवंत चैंक नाहन से पेट्रोल पंप तक रिंग रोड की मैटलिंग कार्य के लिए एक करोड़ 29 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा शीघ्र इसका निर्माण आरंभ किया जाएगा।
विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह बजट लोगों के आर्थिक विकास और उत्थान के लिए कारगर साबित होगा।
पार्षद नगर परिषद योगेश गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पार्षदों ने विधायक को टोपी शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस समिति रुपिंदर ठाकुर तथा मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बजट की सराहना करते हुए इसे आम जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट बताया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस समिति आनंद परमार,एसडीएम नाहन सलीम आजिम, नगर परिषद के पार्षद गण राकेश गर्ग, वीरेंद्र पासी, श्रुति, रितिका, कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस समिति नरेंद्र तोमर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस समिति नसीम मोहम्मद दीदान, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मुबारिक अली, ग्राम पंचायत क्यारी के उप प्रधान रणबीर ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना पढ़ाई और रिफ्यूज़ल के बाद यूरोप वीज़ा अप्लाई करने का सुनहरी मौका : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर / नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूरोप के देशों स्लोवाकिया ग्रीस इटली जैसे मुल्कों में जाने का बहुत बढ़िया मौका है l अगर पहले किसी भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत की आशंका, कार में मिला शव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे की लत जानलेवा बनती जा रही है और यह खतरा युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री का जय राम सरकार पर सीधा आरोप : जयराम सरकार के कार्यकाल में नौकरी के नाम पर सिर्फ सौदा या सिफारिश

ऊना : गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला सरकार और पुलिस की मिलीभगत से संभव नहीं...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब मोबाइल रिचार्ज भी हो सकते हैं महंगे, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : पुनीत महाजन

चंडीगढ़। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब आम जनता को मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने का भी झटका लग सकता है। चर्चा है कि आने वाले समय में मोबाइल कंपनियां अपने...
Translate »
error: Content is protected !!