नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों पर अवैध कब्ज़े बर्दाश्त नहीं होंगे: चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला

by
  ट्रस्ट की संपत्तियों से गैरकानूनी निर्माण हटाने का अभियान तेज़
होशियारपुर, 8 सितंबर : नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा या गैरकानूनी निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कब्ज़े हटाए जाएंगे।चेयरमैन पाबला ने बताया कि जिन संपत्तियों पर अभी तक ट्रस्ट कार्यालय से क्लियरेंस प्राप्त नहीं हुई है या जो विवादित स्थिति में हैं, उन पर किए गए सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे। उन्होंने ट्रस्ट के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट की योजनाओं में मौजूद सभी अवैध कब्जों की सूची तुरंत उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह का राजनीतिक या बाहरी दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। पाबला ने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से कब्ज़े खाली कर दें, जिससे उनका आर्थिक नुकसान न हो।

चेयरमैन पाबला ने बताया कि आज ट्रस्ट कार्यालय की ओर से स्कीम नंबर-2, राजीव गांधी एवेन्यू, होशियारपुर में अवैध कब्ज़ों को हटाने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नगर सुधार ट्रस्ट की जमीनों को पूरी तरह मुक्त करवाने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब गवर्नमेंट एडिड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन होशियारपुर ने चुने नए पदाधिकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्टेट गवर्नमेंट एडिड स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई की बैठक के.आर.के. डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गढ़ीवाला में आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीए हो गया 53% -केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत : जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में भारत सरकार ने 3% की वृद्धि की घोषणा की

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास में, भारत सरकार ने जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि की घोषणा की है। इस वृद्धि...
article-image
पंजाब

विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा...
article-image
पंजाब

3.5 किलो हेरोइन और बरामद : हेरोइन की कुल बरामदगी 22.5 किलो – तीन आरोपियों की गिरफ़्तारी के साथ कुल 10 गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : 19 किलो हेरोइन बरामदगी मामले की पड़ताल में आगे बढ़ते हुए पंजाब पुलिस ने सोमवार को मन्नू महावा गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ़्तार कर 3.5 किलो हेरोइन और बरामद की।...
Translate »
error: Content is protected !!