नयना देवी मंदिर से लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त : कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें, बच्चों सहित 15 लोग थे सवार

by

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेककर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोला वाला टोबा के पास संनटीना यात्री निवास के समीप श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर डीएल 1 वीसी 6729 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे के वक्त वाहन में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें 3 से 4 मासूम बच्चे भी थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि कई श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रहने वाले ये श्रद्धालु बुधवार को श्री नैना देवी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कोला वाला टोबा के पास पहुंचा, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोट के प्रभारी हरनाम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य (रेस्क्यू) शुरू किया। सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर का निधन बिभिन्न राजनीतिक ,समाजिक  व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त

हरोली/ गढ़शंकर : समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर मसत राम बीटन का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार में आज 27 सितंबर को 2 वजे उनके पैतृक गांव बीटन, जिला ऊना मके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त और माफिया राज हावी : जयराम ठाकुर

जयराम ने कहा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ध्यान केवल अपने ‘मित्रों’ को कैबिनेट रैंक बांटने और परिवार के सदस्यों को नौकरी व पेंशन के लाभ पहुँचाने तक सीमित कहा, प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नारी सम्मान, सशक्तिकरण और योग की पहचान के लिए प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अतुलनीय : जयराम ठाकुर

हमने बिना किसी गारंटी के सब कुछ किया जो सरकार को करना चाहिए महिला सम्मान के कार्यक्रम के लिए परमिशन न देना सरकार की मानसिकता दर्शाती है राजनीतिक विद्वेष से आशीष शर्मा के परिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िले के कंडाघाट क्षेत्र से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों से कराया अवगत

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सरकार सोलन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि यह क्षेत्र तेज़ी से...
Translate »
error: Content is protected !!