नया खुलासा : चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील

by

एएम नाथ । शिमला : चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में सफेदपोश की जिंदगी जीने वाले यह सभ्य और प्रतिष्ठित व्यक्ति तस्करी के आरोपी हैं।

चिट्टा तस्कर के बैंक खातों के साथ इन लोगों के लेनदेन के सबूत मिलने पर एक बार के लिए पुलिस भी हैरत में पड़ गई, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, यह साबित होने लगा कि यह भी इस कृत्य में शामिल हैं। आरोप है कि तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान ने अपनी परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया था।

संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में गिरफ्तार कई युवाओं ने पूछताछ में सामने आया है कि नशे की लत लगने के बाद आरोपी शाह के संपर्क में आए और इसके बाद इसकी पूर्ति के लिए उन्होंने अन्य लोगों को भी नशा उपलब्ध करवाया। प्रारंभिक जांच में बैंक खातों में सरगना के साथ लगातार लेनदेन की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इसमें नशा तस्करी की धाराएं भी लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक अभी बैंक खातों का छह महीने का रिकॉर्ड ही खंगाला गया है। अब इसमें पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शाह ने जिले में नशा तस्करी का ऐसा माॅडल तैयार किया था, जिसमें युवाओं के साथ ही कई कर्मचारी, अधिकारी भी शामिल थे। अभी तक पुलिस इस मामले में पुलिस कर्मचारी, तहसील कल्याण अधिकारी, महिला वकील और बेरोजगार युवाओं को गिरफ्तार कर चुकी

है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह से 400 के करीब लोग जुड़े हुए हैं, जिनका शाह के साथ लगातार लेनदेन चलता था।

25 साल तक के युवा नशे की चपेट में, कर रहे तस्करी
संदीप शाह गिरोह ने चिट्टे का नशा फैलाकर जिले की युवा पीढ़ी को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। अभी तक इस मामले में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उसमें ज्यादातर की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये युवा पहले अपने परिचितों और दोस्तों के जरिये नशे के आदी बने। इसके बाद उन्होंने आगे नशे की सप्लाई भी की है। सभी आरोपी संपन्न परिवारों से संबंध रखते थे। इसमें 25 के करीब लड़कियों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। अब उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर उनकी गिरफ्तारी को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने परिजनों के बैंक खातों से भी शाह को पैसे ट्रांसफर किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोफेसर ने छात्रा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सैंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में : मामला दर्ज

कांगड़ा। जिला की सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने अध्यापक पर शादी का झांसा...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन होगा

ऊना : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2.72 करोड़ से निर्मित धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क प्रगति पर: केवल सिंह पठानिया

पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सरकार की प्राथमिकता लदवाड़ा, अनसुई तथा लांझनी पंचायत में सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश* शाहपुर, 27 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख रुपये से स्थापित डायलिसिस इकाई का लोकार्पण किया

टांडा :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित डायलिसिस इकाई का लोकार्पण करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहा...
Translate »
error: Content is protected !!